फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nepal ready to supply tomatoes to India, seeks easier access to market

Tomatoes Supply: भारत को टमाटर सप्लाई करने के लिए नेपाल तैयार; भारतीय बाजारों तक आसान पहुंच की मांग

Sat, 12 Aug 2023 01:24 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, काठमांडू।
पीटीआई, काठमांडू। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 12 Aug 2023 01:24 PM IST
सार

भारत पहली बार ऊंची खुदरा कीमतों के कारण टमाटर का आयात कर रहा है। भारी बारिश के कारण आपूर्ति में व्यवधान के बीच शुक्रवार को टमाटर 242 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
Nepal ready to supply tomatoes to India, seeks easier access to market
टमाटर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टमाटर की आसमान छूती कीमतों को कम करने के लिए नेपाल दीर्घकालिक आधार पर भारत को बड़ी मात्रा में टमाटर निर्यात करने के लिए तैयार है, लेकिन उसने बाजार तक आसान पहुंच और अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग की है। नेपाल सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत को बड़ी मात्रा में और दीर्घकालिक आधार पर टमाटर का निर्यात करना चाहती है, लेकिन इसके लिए उसे बाजार और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक सुगम पहुंच की जरूरत है। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद को बताया था कि भारत ने नेपाल से टमाटर का आयात शुरू किया है। इसके एक दिन बाद पड़ोसी देश की तरफ से यह मांग आई।

विज्ञापन


भारत पहली बार ऊंची खुदरा कीमतों के कारण टमाटर का आयात कर रहा है। भारी बारिश के कारण आपूर्ति में व्यवधान के बीच शुक्रवार को टमाटर 242 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था।कृषि मंत्रालय की प्रवक्ता शबनम शिवकोटी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि नेपाल दीर्घकालिक आधार पर भारत को टमाटर जैसी सब्जियों का निर्यात करने का इच्छुक है, लेकिन इसके लिए भारत को अपने बाजार तक आसान पहुंच और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करनी होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नेपाल ने एक सप्ताह पहले ही आधिकारिक चैनलों के माध्यम से भारत को टमाटर का निर्यात शुरू कर दिया है, लेकिन यह बड़ी मात्रा में नहीं है। उन्होंने कहा कि टमाटर के बड़े पैमाने पर निर्यात की व्यवस्था अब की जानी बाकी है। कालीमाटी फल और सब्जी बाजार विकास बोर्ड के उप निदेशक बिनाया श्रेष्ठ ने कहा, अगर हमें भारतीय बाजार तक आसान पहुंच प्रदान की जाती है, तो नेपाल भारत को भारी मात्रा में टमाटर निर्यात कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, नेपाली टमाटरों के लिए भारत एक अच्छा बाजार है। उन्होंने कहा कि काठमांडू घाटी के तीन जिलों काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर में टमाटर प्रचुर मात्रा में उगाए जाते हैं और यह स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त से अधिक है। श्रेष्ठ ने स्वीकार किया कि काठमांडू में उगाए गए कुछ टमाटरों को अनौपचारिक रास्तों के माध्यम से भारतीय बाजार में निर्यात किया जा रहा है।

लगभग डेढ़ महीने पहले किसानों को अपने उत्पादों के लिए बाजार नहीं मिलने पर काठमांडू में कालीमाटी फल और सब्जी बाजार के पास लगभग 60,000 से 70,000 किलोग्राम टमाटर सड़कों पर फेंक दिए गए थे। उस समय किसानों को थोक बाजार में टमाटर का दाम 10 रुपये प्रति किलो भी नहीं मिल रहा था। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हालांकि, एक महीने पहले टमाटर की बाजार कीमत चार गुना बढ़ गई, जब व्यापारियों ने अवैध चैनलों के माध्यम से भारत में टमाटर का निर्यात करना शुरू कर दिया, जिससे स्थानीय बाजार में इसकी कमी हो गई।

काठमांडू में टमाटर के प्रमुख उत्पादकों और आपूर्तिकर्ताओं में से एक बद्री श्रेष्ठ ने कहा, जो टमाटर खुदरा बाजार में 40-50 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जाता था, वह 200 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है क्योंकि किसानों ने अनौपचारिक चैनलों के माध्यम से भारतीय बाजार में टमाटर बेचना शुरू कर दिया है।

जुलाई में अपनी भारत यात्रा के दौरान कृषि मंत्री बेदुराम भुशाल ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ टमाटर सहित नेपाली कृषि उत्पादों को भारत में लाने की सुविधा पर चर्चा की थी। कृषि मंत्रालय के प्रवक्ता शिवकोटी ने कहा कि नेपाल ने भारतीय अधिकारियों से टमाटर, मटर और हरी मिर्च के निर्यात की व्यवस्था करने के लिए भी कहा है। भारत में सब्जियां आयात करने से पहले नेपाल सरकार के पौध संगरोध (Plant Quarantine) और कीटनाशक नियंत्रण कार्यालय (पीक्यूपीसीओ) को निर्यातकों को प्रमाण पत्र जारी करना होता है।


कृषि मंत्रालय के उप प्रवक्ता तपेंद्र प्रसाद बोहरा ने कहा कि पिछले सप्ताह में नेपाल ने अपनी दो सीमा चौकियों के माध्यम से टमाटर का निर्यात किया है। उन्होंने कहा, भारत सरकार ने पहले ही नेपाल में उत्पादित टमाटर सहित कुछ सब्जियों को अपनी संगरोध सूची में शामिल कर लिया है ताकि भारत में इसके निर्यात को सुविधाजनक बनाया जा सके। एनसीसीएफ घरेलू उपलब्धता को बढ़ावा देने और कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 11 जुलाई से रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है। अब तक एनसीसीएफ ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 9,38,862 किलोग्राम टमाटर बेचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed