फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nepal exports 40 MW power to Bangladesh for first time

Biz Updates: नेपाल ने पहली बार बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात की, भारत की मदद से ऐसे हो पाया संभव

Fri, 15 Nov 2024 07:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 Nov 2024 07:25 PM IST
सार

Business News and Updates: नेपाल, भारत और बांग्लादेश ने इस वर्ष 3 अक्टूबर को काठमांडू में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत अगले पांच वर्षों तक बरसात के मौसम में 15 जून से 15 नवंबर के बीच भारतीय ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात की जाएगी। इसी समझौते के तहत नेपाल ने पहली बार भारत की मदद से बांग्लादेश को बिजली निर्यात किया। आइए इस बारे में जानें।

विज्ञापन
Nepal exports 40 MW power to Bangladesh for first time
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

नेपाल ने शुक्रवार को त्रिपक्षीय समझौते के अनुसार पहली बार भारतीय ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली का निर्यात किया। नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के प्रवक्ता चंदन घोष ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे भारतीय ट्रांसमिशन लाइन के जरिए बांग्लादेश को बिजली पहुंचाई गई। हालांकि, शुक्रवार को केवल एक दिन के लिए ही नेपाल ने बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली का निर्यात किया गया और समझौते के अनुसार, 15 जून 2025 से लगातार निर्यात किया जाएगा।

विज्ञापन


नेपाल, भारत और बांग्लादेश ने इस वर्ष 3 अक्टूबर को काठमांडू में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत अगले पांच वर्षों तक बरसात के मौसम में 15 जून से 15 नवंबर के बीच भारतीय ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात की जाएगी।
विज्ञापन


इस समझौते में एनईए, भारत की एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) शामिल थे। हालांकि, वास्तविक बिजली निर्यात में देरी हुई, जिसका मुख्य कारण बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे एक ‘ऐतिहासिक अवसर’ बताते हुए घोष ने कहा कि इससे नेपाल के लिए किसी तीसरे देश को बिजली बेचने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा, "इसने तीसरे देश, जो हमारा निकटतम पड़ोसी नहीं है, के साथ बिजली के व्यापार में कूटनीतिक, आर्थिक और तकनीकी बाधाओं को तोड़ दिया है।"

बांग्लादेश को शुक्रवार का निर्यात नेपाल के 25-मेगावाट त्रिशूली और 22-मेगावाट चिलीम जलविद्युत संयंत्रों से हुआ और इसके लिए भारत की 400-केवी मुजफ्फरपुर-बेहरामपुर-भेडामारा ट्रांसमिशन लाइन का उपयोग किया गया।

Nepal exports 40 MW power to Bangladesh for first time
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार 6.48 अरब डॉलर घटकर 675.65 अरब डॉलर पर
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार आठ नवंबर को समाप्त सप्ताह में 6.48 अरब डॉलर घटकर 675.65 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.67 अरब डॉलर घटकर 682.13 अरब डॉलर रहा था। सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था जो पिछले कई हफ्ते से घट रहा है।

रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, आठ नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.47 अरब डॉलर घटकर 585.38 अरब अमेरिकी डॉलर रह गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.94 अरब डॉलर घटकर 67.81 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6 करोड़ डॉलर घटकर 18.16 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 4.30 अरब डॉलर पर आ गया।

एयर इंडिया ने शीतकालीन सत्र में कोलकाता और बागडोगरा से 230 साप्ताहिक उड़ानों की घोषणा की
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बागडोगरा से अपनी सेवाओं के विस्तार की घोषणा की। इस साल सर्दियों में साप्ताहिक उड़ानों की संख्या बढ़कर 230 से अधिक हो जाएगी, जबकि पिछले साल इसी मौसम में यह संख्या 168 थी। एयरलाइन ने कहा कि इस वृद्धि में कोलकाता को श्री विजयपुरम (पोर्ट ब्लेयर) और इंदौर व बागडोगरा को चेन्नई से जोड़ने वाले नए सीधे मार्ग शामिल हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी डॉ. अंकुर गर्ग ने एक बयान में कहा, "कोलकाता और बागडोगरा से 230 से अधिक साप्ताहिक उड़ानों वाला हमारा नया शीतकालीन कार्यक्रम इस क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को जाहिर करता है।"

उन्होंने कहा, "हम अगले महीने कोलकाता-पोर्ट ब्लेयर के बीच नई उड़ान शुरू करने को लेकर रोमांचित हैं, जो छुट्टियों के मौसम के लिए बिल्कुल सही समय है, इस दौरान, हमारे मेहमानों को यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे।" बयान के अनुसार, “जामदानी” और “कांथा” डिजाइनों से प्रेरित दो नए विमान, मेहमानों को पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कराएंगे।

हैदराबाद: भारत का स्वास्थ्य सेवा व्यय जीडीपी के 2% से भी कम; इसे बढ़ाने की जरूरत, बोले पूर्व आरबीआई गवर्नर
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने शुक्रवार को कहा कि भारत का स्वास्थ्य सेवा व्यय वर्तमान में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के दो प्रतिशत से भी कम है और सरकारों को इसे तत्काल बढ़ाना चाहिए। आईसीएफएआई फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन (आईएफएचई) में बोलते हुए रंगराजन ने "स्वास्थ्य सेवा पर खर्च बढ़ाने से पहले निधि के कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने" के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "भारत में स्वास्थ्य सेवा पर व्यय को जीडीपी के कम से कम 2.8 प्रतिशत तक बढ़ाने पर लगातार चर्चा हो रही है। हालांकि, मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि हम जीडीपी का केवल 1.8 या 1.9 प्रतिशत ही खर्च कर रहे हैं।"

"सरकारों को स्वास्थ्य देखभाल पर खर्च बढ़ाना चाहिए, मुफ्त सेवाएं प्रदान करने वाले अस्पताल स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, तथा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन निधियों का कुशलतापूर्वक उपयोग किया जाए।"

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि देश की प्रगति में तेजी लाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य महत्वपूर्ण हैं। "हालांकि, भारत की सामाजिक व्यय प्रणाली में, स्वास्थ्य की तुलना में शिक्षा के लिए अधिक संसाधन आवंटित किए जाते हैं, जो आदर्श दृष्टिकोण नहीं हो सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed