फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Negotiations between the two countries are in the final stages, sources claim a joint statement may be issued

India-US Trade Deal: दोनों देशों की बातचीत अंतिम चरण में, सूत्रों का दाव इस हफ्ते जारी हो सकता है संयुक्त बयान

Tue, 03 Feb 2026 06:24 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 03 Feb 2026 06:24 PM IST
सार

भारत और अमेरिका के बीच एफटीए पर बातचीत अंतिम चरण में है। सरकार के सूत्रों के अनुसार, इस सप्ताह दोनों देशों की ओर से संयुक्त बयान जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Negotiations between the two countries are in the final stages, sources claim a joint statement may be issued
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों की वार्ता टीम के साथ समझौते के ब्योरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन

पीयूष गोयल ने दिया समझौते का ब्योरा

इससे पहले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापरा समझौते का पूरा ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी मित्रता के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ट्रेड डील तय की है। यह हमारे सभी पड़ोसी देश और जो देश हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, उनमें सबसे अच्छी डील हमें मिली है। यह देशवासियों के लिए शुभ संकेत लाती है। हम जानते हैं महीनों से हमारी नेगोशिएटिंग टीम कई दिनों से अमेरिका के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बात कर रही थी। कई जटिल विषय थे, कई समस्याएं थीं। भारत के ऊपर 50 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगा था। उद्योग जगत को , हमारे किसानों को सभी को तकलीफ हो रही थी। वस्त्र क्षेत्र के लिए रेट कम होने की जरूरत थी।

विज्ञापन

दोनों देश जल्द जारी करेंगे संयुक्त बयान

गोयल ने कहा कि दोनों देश जल्द ही एक संयुक्त बयान जारी करेंगे। जैसे ही समझौते पर अंतिम सहमति बन जाती है। तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी हो जाती हैं, वैसे ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी। मैं 140 करोड़ लोगों को आश्वासन देना चाहता हूं कि यह समझौता सभी भारतीयों को गौरवान्वित करेगा और देश के लोगों को नए मौके उपलब्ध कराएगा। हमारे संवेदनशील सेक्टर जैसे- कृषि और डेयरी सेक्टर को संरक्षित रखेगा और लेबर इंटेसिव सेक्टर और निर्यात आधारित सेक्टर की मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed