फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NCLT approves Hinduja Group firm IndusInd International Holdings' Limited resolution plan for Reliance Capital

Reliance Capital: अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल को खरीदेगी हिंदुजा ग्रुप की कंपनी, एनसीएलटी ने दी मंजूरी

Tue, 27 Feb 2024 02:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 27 Feb 2024 02:54 PM IST
सार

Reliance Capital: एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने कर्ज में डूबी कंपनी के लिए बोली लगाने के दूसरे दौर में जून 2023 में आईआईएचएल (इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड) की ओर से प्रस्तुत योजना को मंजूरी दी थी। इस मामले में विस्तृत आदेश बाद में दिन में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
NCLT approves Hinduja Group firm IndusInd International Holdings' Limited resolution plan for Reliance Capital
Reliance Capital

विस्तार

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स की रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए 9,650 करोड़ रुपये की समाधान योजना को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने कर्ज में डूबी कंपनी के लिए बोली लगाने के दूसरे दौर में जून 2023 में आईआईएचएल (इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड) की ओर से प्रस्तुत योजना को मंजूरी दी थी। इस मामले में विस्तृत आदेश बाद में दिन में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नवंबर 2021 में, रिजर्व बैंक ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को शासन से जुड़े मुद्दों और भुगतान में चूक के कारण निलंबित कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने नागेश्वर राव वाई को प्रशासक नियुक्त किया था, जिन्होंने कंपनी को संभालने के लिए फरवरी 2022 में बोलियां आमंत्रित की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस कैपिटल पर 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था और शुरुआत में चार आवेदकों ने समाधान योजना के साथ बोली लगाई थी। हालांकि, लेनदारों की समिति ने कम बोली मूल्यों के लिए सभी चार योजनाओं को खारिज कर दिया था। इसके बाद एक नई प्रक्रिया के तहत आईआईएचएल और टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स ने बोली लगाई थी।


जून 2023 में, हिंदुजा ग्रुप के फर्म को समिति की ओर से 9,661 करोड़ रुपये की अग्रिम नकदी की बोली के लिए चुना गया था। इस प्रक्रिया के तहत रिलायंस कैपिटल का अतिरिक्त 500 करोड़ रुपये का नकद शेष भी कर्जदाताओं को स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed