फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NBHC has come out with its first rabi crop estimates

4.5 फीसदी बढ़ेगा रबी उत्पादन, सुधरेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: एनबीएचसी

Thu, 13 Feb 2020 10:51 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 13 Feb 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
NBHC has come out with its first rabi crop estimates

देश में 2019-20 के दौरान रबी फसलों का उत्पादन 4.52 फीसदी बढ़कर 13.42 करोड़ टन पर पहुंच सकता है। नेशनल बल्क हैंडलिंग कॉरपोरेशन (एनबीएचसी) ने अपने रिपोर्ट में कहा कि मिट्टी में अच्छी नमी और उत्तर-पूर्व मानसून सीजन (अक्तूबर-दिसंबर) के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश होने की वजह से उत्पादन में इजाफा होने का अनुमान है। इससे पहले 2018-19 में रबी फसलों का उत्पादन 12.84 करोड़ टन रहा था।  

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि रबी फसलों का उत्पादन बढ़ने का सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। इसमें सुधार से किसानों की आमदनी पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 2019-20 में गेहूं का रकबा 12.03 फीसदी बढ़कर 3.34 करोड़ हेक्टेयर और उत्पादन 9.01 फीसदी बढ़कर 11.14 करोड़ टन पर पहुंच जाएगा। हालांकि, चावल का रकबा इस दौरान रिकॉर्ड 23.24 फीसदी घटकर 26.1 लाख टन हेक्टेयर रह जाएगा। पिछले साल यह आंकड़ा 34 लाख हेक्टेयर रहा था। इसी तरह, किसानों के गेहूं और दाल उत्पादन पर जोर देने की वजह से इस दौरान चावल उत्पादन में गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले साल के 1.43 करोड़ टन के मुकाबले चावल उत्पादन 27.96 फीसदी घटकर 1.03 करोड़ टन रह जाएगा। 

विज्ञापन

दाल उत्पादन में रहेगी गिरावट

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019-20 में दाल का रकबा 1.86 फीसदी घटकर 1.59 करोड़ टन हेक्टेयर पर पहुंच जाएगा। पिछले साल यह आंकड़ा 1.56 करोड़ हेक्टेयर रहा था। हालांकि, कुल दाल उत्पादन 2.47 फीसदी घटकर 1.52 करोड़ टन रह सकता है। इस दौरान तेलहन का रकबा मामूली 0.87 फीसदी घटकर 79.7 लाख टन और उत्पादन 7.39 फीसदी घटकर 1.01 करोड़ टन रहने का अनुमान है। पिछले साल 1.09 करोड़ टन तेलहन उत्पादन हुआ था। इसके अलावा, ज्वार (24.3 लाख टन), मक्का (82.8 लाख टन) और जौ (18.3 लाख टन) का उत्पादन बढ़ने से 2019-20 में मोटे अनाज के कुल उत्पादन में 4.92 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान कुल 1.25 करोड़ टन मोटे अनाज का उत्पादन होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed