फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nasscom report: Indian IT sector crosses 200 bn dollar revenue mark, may hits 227 bn dollar in FY22, earnings of IT companies in pandemic highest in a decade

नासकॉम की रिपोर्ट : महामारी में आईटी कंपनियों की कमाई एक दशक में सबसे ज्यादा

Wed, 16 Feb 2022 08:04 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 16 Feb 2022 08:04 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी क्षेत्र में नौकरी छोड़ने की दर उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। उद्योग निकाय के उपाध्यक्ष कृष्णन रामानुजन ने कहा कि अगर दिसंबर तिमाही में शीर्ष-10 आईटी कंपनियों के आंकड़ों को देखें तो ऐसा लगता है कि नौकरी छोड़ने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है तो भी यह स्थिर है।

विज्ञापन
Nasscom report: Indian IT sector crosses 200 bn dollar revenue mark, may hits 227 bn dollar in FY22, earnings of IT companies in pandemic highest in a decade
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

महामारी के दौरान आईटी कंपनियों की कमाई में बंपर तेजी देखने को मिली है। देश के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कमाई 2021-22 में 15.5 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 227 अरब डॉलर पहुंच सकती है। यह वृद्धि पिछले एक दशक के किसी भी वित्त वर्ष में सबसे अधिक है। आईटी उद्योग की संस्था नासकॉम के अध्यक्ष देबजानी घोष ने कहा कि देश की आईटी कंपनियों के लिए 2021-22 शानदार रहा है।

विज्ञापन


कोरोना संकट के दौरान आईटी सेवाओं की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। इससे इन कंपनियों की कमाई भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 15.5 फीसदी की वृद्धि पिछले एक दशक के किसी भी वर्ष में हुई वृद्धि में सबसे अधिक है। उद्योग निकाय के अनुसार, 2020-21 में आईटी क्षेत्र की आय 2.3 फीसदी बढ़कर 194 अरब डॉलर रही थी। 
विज्ञापन


4.5 लाख नई नौकरियां
नासकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी उद्योग ने कुल प्रत्यक्ष कर्मचारियों की संख्या को 50 लाख तक पहुंचाने के लिए 4.5 लाख नई नौकरियां दी। नए कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या 44 फीसदी रही, जिससे उनकी कुल संख्या बढ़कर 18 लाख पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्यात से आय 17 फीसदी बढ़ी
भारतीय आईटी कंपनियों की निर्यात से आय 17.2 फीसदी बढ़कर 178 अरब डॉलर हो गई है, जबकि घरेलू आय 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 49 अरब डॉलर पहुंच गई है। घोष ने कहा कि आईटी क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की हिस्सेदारी 25 फीसदी बढ़कर 13 अरब डॉलर हो गई है। देश के पास भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए एक मजबूत कार्यबल है।


नौकरी छोड़ने की दर उच्चतम स्तर पर
रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी क्षेत्र में नौकरी छोड़ने की दर उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। उद्योग निकाय के उपाध्यक्ष कृष्णन रामानुजन ने कहा कि अगर दिसंबर तिमाही में शीर्ष-10 आईटी कंपनियों के आंकड़ों को देखें तो ऐसा लगता है कि नौकरी छोड़ने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है तो भी यह स्थिर है। उम्मीद है कि आईटी क्षेत्र में हम इस समस्या के चरम को छू चुके हैं। आगे स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। नासकॉम के अनुसार, हाल की तिमाहियों में दुनियाभर में डिजिटलीकरण की मांग बढ़ने से कई कंपनियों ने 20 फीसदी से अधिक कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed