फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nasa to get help from companies of jeff bejos and elon musk for sending women on moon by 2024

जेफ बेजोस, एलन मस्क की सहायता लेगा नासा, 2024 तक चांद पर पहुंचेगी पहली महिला

Thu, 01 Aug 2019 06:55 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 01 Aug 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
nasa to get help from companies of jeff bejos and elon musk for sending women on moon by 2024
अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने 13 कंपनियों को चुना है, जिनकी मदद से वो चांद पर पहली महिला को उतारने की कोशिश करेगा। इन कंपनियों में जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजन और एलन मस्क की स्पेस एक्स भी शामिल हैं। नासा 2024 तक अपने अर्टेमिस मिशन के तहत ऐसा करने वाला है। चांद के बाद नासा का अगला मिशन मंगल ग्रह पर जाने का है। 
विज्ञापन

मुफ्त में कंपनियां देगी सेवा

फॉक्स न्यूज के अनुसार, नासा ने जिन कंपनियों से टाईअप किया है, वो सभी अपनी तरफ से सारी सेवाओं को मुफ्त में देंगी। इसके लिए कंपनियों को नासा की तरफ से किसी भी तरह का कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। यह कंपनियां नासा के 19 प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। नासा के प्रमुख जिम ब्रिडेन्सटीन ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनका संस्थान इन कंपनियों के साथ साझेदारी करेगा। इनमें से एक कंपनी बोल्डर चंद्रमा और पृथ्वी के बीच नेविगेशन सिस्टम पर काम करेगी। 
विज्ञापन


लॉकहिड मार्टिन नासा के लैंगले रिसर्च सेंटर के साथ काम करेगी। यह कंपनी मेटल पाउडर का परीक्षण करेगी, जो स्पेसक्रॉफ्ट की डिजाइन को उन्नत करने में मदद करेगी। जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजन जॉनसन स्पेस सेंटर के साथ नेविगेशन और ब्लू मून लैंडर के फ्यूल सेल पॉवर पर काम करेगी। इससे लैंडर को लगातार दो हफ्ते तक बिजली मिलती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में लंबे रॉकेट को वर्टिकली चांद पर भेजने में मदद करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed