फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mutual fund scheme Balanced Advantage Fund gave profit of 31 percent in one year

Mutual Fund: एक साल में बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने दिया 31% मुनाफा, फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य साधनों को पीछे छोड़ा

Thu, 12 Sep 2024 04:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 04:53 AM IST
सार

एसोशिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी फंड में निवेशकों का रुझान बना हुआ है। बैलेंस्ड एडवांटेज फंड सिस्टैमैटिक नियम आधारित मॉडल का उपयोग करता है जो इक्विटी अलोकेशन को समयानुसार समाहित करता है। यह एक इन हाउस प्रोसेस है जिसकी मदद से फंड मैनेजर इक्विटी में निवेश कर पाता है। 

विज्ञापन
Mutual fund scheme Balanced Advantage Fund gave profit of 31 percent in one year
म्यूचुअल फंड - फोटो : एएनआई

विस्तार

बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट सहित निवेश के अन्य साधनों को पीछे छोड़ते हुए बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने एक साल में 31 फीसदी तक का मुनाफा दिया है। यानी इस दौरान बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में 10,000 रुपये का निवेश किया होगा तो आज वह 13,000 रुपये से ज्यादा हो गया होगा। म्यूचुअल फंड की यह स्कीम इक्विटी बाजार में शून्य से लेकर 100 फीसदी तक निवेश करती है।

विज्ञापन


एसोशिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी फंड में निवेशकों का रुझान बना हुआ है। बैलेंस्ड एडवांटेज फंड सिस्टैमैटिक नियम आधारित मॉडल का उपयोग करता है जो इक्विटी अलोकेशन को समयानुसार समाहित करता है। यह एक इन हाउस प्रोसेस है जिसकी मदद से फंड मैनेजर इक्विटी में निवेश कर पाता है। यह फंड इक्विटी या फिक्स्ड इनकम में शून्य से 100 फीसदी तक निवेश करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सिस म्यूचुअल फंड के इक्विटी फंड मैनेजर जयेश सुंदर कहते हैं कि एक्सिस बैलेंस्ड एडवांटेज फंड इक्विटी आवंटन के लिए एक गतिशील रणनीति अपनाता है, जिसमें उचित मूल्यांकन पर मजबूत विकास क्षमता वाली कंपनियां शामिल होती हैं। फंड का फिलहाल लार्जकैप शेयरों में 77.6 फीसदी निवेश है। मिडकैप शेयरों में 13.1 और स्माल कैप में 9.4 फीसदी का निवेश है। शीर्ष 10 सेक्टर में वित्तीय सेवाएं, आईटी, हेल्थकेयर, तेल एवं गैस, ऑटोमोबाइल एवं इसके कलपुर्जे, एफएमसीजी क्षेत्र, कैपिटल गुड्स, केमिकल और अन्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed