फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mutual Fund: Large-mid cap funds are giving good returns, investing in small caps under the strategy

Mutual Fund: लार्ज-मिड कैप फंड दे रहे अच्छा रिटर्न, रणनीति के तहत होता है स्मॉल कैप में निवेश

Mon, 13 Mar 2023 07:01 AM IST
देव कश्यप अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 13 Mar 2023 07:01 AM IST
सार

शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव है। निवेशक इक्विटी म्यूचुअल फंड में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। फरवरी में 15,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश आया है। आगे अगर बेहतर रिटर्न की उम्मीद रखते हैं तो इक्विटी फंडों को चुन सकते हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन
Mutual Fund: Large-mid cap funds are giving good returns, investing in small caps under the strategy
म्यूचुअल फंड (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

लार्ज और मिडकैप फंड एक इक्विटी फंड है जिसमें फंड मैनेजर आपकी रकम का प्रत्येक में 35-35 फीसदी का निवेश करता है। बाकी 30 फीसदी रकम को स्मॉल कैप सहित पूरे बाजार पूंजीकरण में निवेश किया जा सकता है। इस तरह के स्मॉल कैप में निवेश की प्रकृति काफी हद तक किसी रणनीति के अनुसार होती है। एक लार्ज और मिडकैप योजना जबरदस्त मेल पेश करती है। शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियां जो बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 100 होती हैं, वे लार्ज कैप होती हैं। मिडकैप में 101 से 250 रैंक वाली कंपनियों को शामिल किया जाता है।

विज्ञापन


कमजोर बैलेंसशीट वाली कंपनियों में नहीं होता है निवेश
मजबूत प्रदर्शन का क्रेडिट इसके विवेकपूर्ण शेयरों के चयन, स्मॉल कैप के जोखिम और निवेश के लिए बेहतर फैसले को दिया जा सकता है। साथ ही उन कंपनियों को संभावित निवेश से हटा दिया जाता है, जिनकी बैलेंस शीट कमजोर हो या ऐसी कंपनियां जिनका कमजोर बिजनेस मॉडल हो। निवेश के इस नजरिये ने फंड को अलग-अलग समय सीमा में अच्छा निवेश अनुभव प्रदान करने में मदद की है। मिड और स्मॉल कैप के लिए स्टॉक चयन पद्धति को देखते हुए पोर्टफोलियो में उतार चढ़ाव की कम उम्मीद की जाती है।
विज्ञापन


निवेश के लिए एसआईपी का लें सहारा
यदि आप एक ऐसे निवेशक हैं जो मध्यम से लंबी अवधि के लिहाज से निवेशित रहने के इच्छुक हैं, तो आप एसआईपी के माध्यम से निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिडकैप फंड पिछले एक, दो और तीन साल की अवधि में न केवल बेंचमार्क को मात देने के मामले में, बल्कि अपने साथियों से बेहतर प्रदर्शन करने में भी लगातार शीर्ष पर रहा है। यह फंड लार्ज कैप में 58 फीसदी, मिड कैप में 38 फीसदी और स्मॉल कैप में 4 फीसदी का निवेश किया है। स्मॉल कैप में अधिकतम आवंटन 15 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक, ऑटो, फार्मा व आईटी पसंदीदा शेयर
जब पोर्टफोलियो निर्माण की बात आती है, तो आईसीआईसीआई फंड जिस फ्रेमवर्क का अनुसरण करता है, वह उन कंपनियों में निवेश करने के लिए होता है, जिनसे कंपनियों की कमाई वैश्विक व्यापार चक्र पर निर्भर होने से अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद होती है। पोर्टफोलियो में वे शेयर और सेक्टर शामिल हैं जो आर्थिक सुधार से लाभान्वित हो सकते हैं। इसके पोर्टफोलियो में बैंक, फाइनेंस, ऑटो, फार्मा और आईटी के शेयरों को तवज्जो दी गई है।


इन फंडों का लार्ज और मिड कैप में बेहतर प्रदर्शन
फंड एक साल दो साल  तीन साल
आईप्रू 17.27% 17.52% 23.78%
एचडीएफसी 14.76% 14.35% 23.93%
कोटक 14.13% 12.10% 19.05%
एसबीआई 14.04% 15.70% 20.70%
डीएसपी 12.09% 10.19% 17.74%
(रिटर्न के आंकड़े सात मार्च तक के, सोर्स-वैल्यू रिसर्च)
   
शीर्ष 250 कंपनियों तक होगा आपका निवेश
ऐसे समय में जब विश्व के केंद्रीय बैंक के प्रोत्साहन रुख, जगह-जगह राजनीतिक तनाव, घरेलू और वैश्विक विकास में आशंकाओं के बादल मंडरा रहे हैं तो ऐसी अनिश्चितताओं के बीच बाजार डांवाडोल रह सकता है। इस सूरत में एक बड़े और मिडकैप फंड में निवेश करने से आपको सूचीबद्ध कंपनियों में टॉप 250 कंपनियों तक पहुंच प्राप्त होगी।  


लार्ज कैप कंपनियां मजबूत बैलेंस शीट के साथ अच्छी तरह से स्थापित होती हैं। नतीजतन, जब भी बाजार में उतार-चढ़ाव होता है तो वे रक्षात्मक हो जाती हैं।  मिडकैप अस्थिर होते हैं। उनमें तेजी से वृद्धि करने की अच्छी खासी क्षमता होती है और इसलिए वे बड़े रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं। -डीडी शर्मा, निवेश विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed