{"_id":"5f7c48c94ba29279be4581df","slug":"mutual-fund-industry-asset-base-increased-by-12-percent-in-september-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कारण सितंबर तिमाही में 12 फीसदी बढ़ा म्यूचुअल फंड उद्योग का संपत्ति आधार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
इस कारण सितंबर तिमाही में 12 फीसदी बढ़ा म्यूचुअल फंड उद्योग का संपत्ति आधार
Tue, 06 Oct 2020 04:06 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 06 Oct 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
म्यूचुअल फंड
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूचुअल फंड उद्योग का संपत्ति आधार सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 27.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 12 फीसदी अधिक है। इसके पीछे की मुख्य वजह शेयर बाजारों में उछाल आना है।
विज्ञापन
भारतीय म्यूचुअल फंड संघ (एएमएफआई) के मुताबिक उद्योग की 45 कंपनियों के विभिन्न कोषों के तहत अप्रैल- जून तिमाही में 24.63 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति प्रबंधनाधीन थी, जो कि जुलाई से सितंबर तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 27.6 लाख करोड़ रुपये हो गई। वहीं जून तिमाही में इसमें आठ फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
10 प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनियों की संपत्ति में वृद्धि
सितंबर तिमाही के दौरान सभी 10 प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनियों में प्रबंधन के तहत आने वाली संपत्ति में वृद्धि दर्ज की गई। इनमें एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड, निप्पोन इंडिया म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्चुअल फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड, आईडीएफसी म्यूचुअल फंड और डीएसपी म्यूचुअल फंड शामिल हैं।
विज्ञापन
इस वजह से हुई वृद्धि
यह गौर करने वाली बात है कि एक्सिस म्यूचुअल फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड, एसबीआई म्यूचुअल फंड और कोटक म्यूचुअल फंड ने इस दौरान पूरे उद्योग की औसत वृद्धि 12 फीसदी से भी अधिक 14 से 16 फीसदी के बीच वृद्धि दर्ज की है। प्राइमइन्वेस्टर डॉट इन की सह-संस्थापक विद्या बाला ने कहा कि बाजार में तेजी आने से म्यूचुअल फंड उद्योग में तिमाही दर तिमाही आधार पर वृद्धि हुई है, अन्यथा इससे पहले इक्विटी कोषों से धन की निकासी खुदरा निवेशकों का इनमें विश्वास कम होना दर्शाता रहा है।
इतना रहा देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड का संपत्ति आधार
कोविड-19 के कारण जो अनिश्चितता बढ़ी है उससे भी निवेशकों को अपना धन नकदी में रखना ही बेहतर लग रहा था। देश के सबसे बड़े साझा कोष एसबीआई म्यूचुअल फंड का संपत्ति आधार दूसरी तिमाही में 15.6 फीसदी बढ़कर 4,21,364 करोड़ रुपये पर पहुंच गया इससे पिछली तिमाही में उसका संपत्ति आधार 3,64,363 करोड़ रुपये पर था।
अन्य कंपनियों का इतना रहा संपत्ति आधार
वहीं, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड का संपत्ति आधार जून तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही में 5.4 फीसदी बढ़कर 3,75,516 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी प्रकार आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड का संपत्ति आधार 10.3 फीसदी बढ़कर 3,60,049 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड और निपोन इंडिया एमएफ का संपत्ति आधार 11 फीसदी बढ़कर क्रमश: 2,38,674 करोड़ और दो लाख करोड़ रुपये से कुछ अधिक हो गया।