फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Musk-Twitter Row Trial in Twitter acquisition dispute will run from October 17, Elon Musk files counterclaim

Musk-Twitter Row: ट्विटर अधिग्रहण विवाद में 17 अक्टूबर से चलेगा ट्रायल, एलन मस्क ने दाखिल किया प्रतिवाद

Sat, 30 Jul 2022 11:07 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 30 Jul 2022 11:07 AM IST
सार

Musk-Twitter Row: मस्क और ट्विटर के बीच की इस कानूनी लड़ाई में सुनवाई 17 अक्टूबर से शुरू होगी। डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में दायर इस मामले में न्यायाधीश कैथलीन मैककॉर्मिक ने इस संबंध में एक आधिकारिक शिड्यूल जारी करते हुए कहा है कि इस मामले में 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच ट्रायल चलेगा। 

विज्ञापन
Musk-Twitter Row Trial in Twitter acquisition dispute will run from October 17, Elon Musk files counterclaim
elon musk, एलन मस्क, musk - फोटो : Twitter

विस्तार

टेस्ला के मुखिया और दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर के साथ अधिग्रहण को लेकर हुए विवाद मामले में कोर्ट में अपनी ओर से प्रतिवाद दाखिल किया है। बता दें कि 44 बिलियन डॉलर की डील को रद्द करने के मामले में ट्विटर ने मस्क के खिलाफ कोर्ट का खटखटाया था। अब इस मामले में एलन मस्क ने भी अपनी ओर से जवाब दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार (29 जुलाई) को मस्क की कानूनी टीम ने कोर्ट में 164 पन्नाें प्रतिवाद दायर किया है। जिसमें माइक्रोब्लाॅगिंग साइट की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब दिया गया है। अब मस्क और ट्विटर के बीच की इस कानूनी लड़ाई में सुनवाई 17 अक्टूबर से शुरू होगी। डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में दायर इस मामले में न्यायाधीश कैथलीन मैककॉर्मिक ने इस संबंध में एक आधिकारिक शिड्यूल जारी करते हुए कहा है कि इस मामले में 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच ट्रायल चलेगा। 

विज्ञापन

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के अनुसार एलन मस्क की ओर से दायर किए प्रतिवाद में ट्विटर अधिग्रहण की डील कैंसिल करने करने के संबंध में उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं उसका उन्होंने जवाब दिया है। हालांकि, मस्क के वकीलों की ओर से दायर की गई 164 पन्नों के प्रतिवाद को सार्वजनिक नहीं किया गया है पर जानकारों के अनुसार जल्द ही अदालत के नियमों के अनुसार इस प्रतिवाद की एक संशोधित कॉपी सार्वजनिक की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आप को बता दें कि मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने का ऑफर देने के बाद अधिग्रहण प्रक्रिया के बीच में ही इससे अपने कदम पीछे खींच लिए थे। उसके बाद ट्विटर ने उन्हें ऐसा करने के लिए बाध्य करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

ट्विटर ने अपने आवेदन में कोर्ट को बताया था कि यह सौदा इस तरह से खत्म नहीं हो सकता है। इस सौदे को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाना चाहिए क्योंकि विवाद के कारण माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के व्यवसाय को नुकसान हो रहा है। मस्क ने ट्विटर के शेयरों को 54.20 अमेरिकी डॉलर में खदीदने का भरोसा दिया था पर अब वे 44 अरब अमेरिकी डॉलर की इस डील से कदम पीछे खींच रहे हैं। 



वहीं मस्क ने भी इस मामले में प्रतिभूति व विनिमय आयाेग को लिखे अपने पत्र में ट्विटर पर आरोप लगाया है कि ट्विटर समझौते को लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहा है। वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद फर्जी खातों और स्पैम के बारे में सही जानकारी साक्षा नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed