फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Musk again challenged Zuckerberg to fight said fight anywhere anytime

Musk vs Zuckerburg: मस्क ने जुकरबर्ग को फिर दी लड़ाई की चुनौती, बोले- किसी भी जगह, किसी भी वक्त लड़ लें

Sun, 28 Jul 2024 08:46 AM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 28 Jul 2024 08:46 AM IST
सार

मस्क ने कहा कि मैं जुकरबर्ग से किसी भी जगह, किसी भी समय, किसी भी नियम के साथ लड़ूंगा। मस्क का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जुकरबर्ग का बयान आया। उन्होंने कहा कि क्या हम वास्तव में ऐसा कर रहे हैं?

विज्ञापन
Musk again challenged Zuckerberg to fight said fight anywhere anytime
जुकरबर्ग और मस्क - फोटो : Social Media

विस्तार

टेक जगत के दो बड़े दिग्गज एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच एक बार फिर शब्दों की लड़ाई छिड़ गई है। अब मस्क ने मेटा के सीईओ से मार्क जुकरबर्ग से किसी भी जगह, किसी भी समय, किसी भी नियम के साथ लड़ने की बात कही है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


दरअसल अमेरिकी संसद में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण कार्यक्रम के दौरान मस्क ने एक बार फिर मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ प्रतिक्रिया की। मस्क ने कहा कि मैं जुकरबर्ग से किसी भी जगह, किसी भी समय, किसी भी नियम के साथ लड़ूंगा। मस्क का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जुकरबर्ग का बयान आया। उन्होंने कहा कि क्या हम वास्तव में ऐसा कर रहे हैं? वहीं दोनों टेक दिग्गजों के बीच फिर शुरू हुए शब्द वार को लेकर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। 
विज्ञापन


यूजर्स ने लिखा कि कोई जुक से पूछेगा तो वह यही कहेंगे कि मस्क गंभीर नहीं हैं। इसलिए इस पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि दोनों दिग्गज अपनी प्रतिद्वंद्विता को बढ़ा रहे हैं, लेकिन डिजिटल वर्चस्व की लड़ाई शारीरिक लड़ाई में बदल रही है। एक अन्य यूजर ने यह तक कहा कि मुझे लगता है कि दोनों गोपनीय तौर पर अच्छे दोस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल केज फाइटिंग के लिए कहा था
मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार चर्चा में रही है। पिछले साल मस्क ने जुकरबर्ग को केज फाइटिंग के लिए चेताया था। मेटा के थ्रेड्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग के बाद 52 वर्षीय मस्क और 39 वर्षीय जकरबर्ग के बीच सार्वजनिक प्रतिद्वंद्विता तेज हो गई। थ्रेड्स को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक्स (पूर्व में ट्विटर) की कॉपी है। खास यह है कि मस्क ने चुनौती मेटा के एआई मॉडल के लिए जुकरबर्ग की प्रशंसा के अगले दिन आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed