फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mumbai police's EOW searches premises of builder in cheating case

EOW: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बिल्डर के परिसरों में ली तलाशी, धोखाधड़ी का है मामला

Thu, 25 Jan 2024 03:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 25 Jan 2024 03:32 PM IST
सार

EOW: मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह टेकचंदानी, उनकी पत्नी, कंपनी सुप्रीम कंस्ट्रक्शन्स के निदेशकों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चेंबूर थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में शिकायतकर्ता ने कहा है कि उन्होंने नवी मुंबई के तलोजा में टेकचंदानी की निर्माण परियोजना में 36 लाख रुपये का निवेश किया था।

विज्ञापन
Mumbai police's EOW searches premises of builder in cheating case
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने (ईओडब्ल्यू) शहर के बिल्डर ललित टेकचंदानी के विभिन्न परिसरों की तलाशी ली। टेकचंदानी पर यहां धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। एक अधिकारी ने बताया कि टेकचंदानी के आवास, उनके दफ्तर और शहर में दो अन्य परिसरों पर तलाशी जारी है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह टेकचंदानी, उनकी पत्नी, कंपनी सुप्रीम कंस्ट्रक्शन्स के निदेशकों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चेंबूर थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में शिकायतकर्ता ने कहा है कि उन्होंने नवी मुंबई के तलोजा में टेकचंदानी की निर्माण परियोजना में 36 लाख रुपये का निवेश किया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार कंपनी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि परियोजना 2017 तक पूरी हो जाएगी, लेकिन 2016 में निर्माण कार्य अचानक से रुक गया। शिकायत में दावा किया गया कि सैकड़ों लोगों ने टेकचंदानी की परियोजना में फ्लैट खरीदने के लिए निवेश किया था, लेकिन ना तो उन्हें फ्लैट दिया गया और ना ही धन लौटाया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर टेकचंदानी और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 और अन्य प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, ‘‘प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ईओडब्ल्यू टेकचंदानी और अन्य के खिलाफ मामले में जांच कर रहा है।’’ टेकचंदानी अैर अन्य लोगों के खिलाफ पिछले सप्ताह नवी मुंबई के तलोजा थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें की गई शिकायत के अनुसार आरोपी ने नवी मुंबई के खारघर में अपनी कंपनी की आवासीय परियोजना में 160 घर खरीदारों को 44 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed