{"_id":"63a0585bb2227f120d1a02cd","slug":"mumbai-cbi-arrests-gst-superintendent-in-rs-10-lakh-bribery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI Action: जीएसटी अधीक्षक 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CBI Action: जीएसटी अधीक्षक 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई
Mon, 19 Dec 2022 05:56 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 19 Dec 2022 05:56 PM IST
सार
CBI Action in Mumbai: सीबीआई ने मुंबई में स्क्रैप व्यापारी जाकिर हुसैन शाह की शिकायत पर कार्रवाई की, जिसने आरोप लगाया था कि जीएसटी अधीक्षक बी सोमेश्वर राव ने 1.25 करोड़ रुपये की देनदारी चुकाने के लिए उससे 20 लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
सीबीआई की कार्रवाई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीबीआई ने मुंबई में जीएसटी के एक अधीक्षक को कथित तौर पर एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने मुंबई में स्क्रैप व्यापारी जाकिर हुसैन शाह की शिकायत पर कार्रवाई की, जिसने आरोप लगाया था कि जीएसटी अधीक्षक बी सोमेश्वर राव ने 1.25 करोड़ रुपये की देनदारी चुकाने के लिए उससे 20 लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि राव और एक अन्य अधिकारी ने उन्हें भुगतान करने में विफल रहने की स्थिति में उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी थी, अधिकारियों ने कहा, आरोपी ने कथित रूप से उन दस्तावेजों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था जो डीलर के चार्टर्ड अकाउंटेंट जमा करना चाहते थे।
विज्ञापन
सीबीआई के अनुसार, शाह ने तब राव से रिश्वत की राशि कम करने की गुहार लगाई क्योंकि उनके पास इतनी बड़ी राशि देने की क्षमता नहीं थी। राव ने कथित तौर पर रिश्वत कम करके 9 लाख रुपये कर दी, लेकिन बाद में भुगतान में देरी होने पर इसे बढ़ाकर फिर 10 लाख रुपये कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद, सीबीआई ने आरोपों का गोपनीय तरीके से सत्यापन किया, जो प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हुआ। एजेंसी ने बाद में राव को गिरफ्तार किया, जिसे मुंबई की एक विशेष अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया।