फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani re-enters elite $100 billion club as Reliance shares rally

Wealth: मुकेश अंबानी एक बार फिर 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल, संपत्ति के मामले में अदाणी से आगे निकले

Fri, 12 Jan 2024 05:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 12 Jan 2024 05:32 PM IST
सार

Wealth: मुकेश अंबानी एक बार फिर 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल, संपत्ति के मामले में अदाणी से आगे निकले

विज्ञापन
Mukesh Ambani re-enters elite $100 billion club as Reliance shares rally
मुकेश अंबानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी शुक्रवार को एक बार फिर 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो गए। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अंबानी संपत्ति के मामले में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति में एक दिन में 2.76 बिलियन डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है। संपत्ति में इस वृद्धि के साथ उन्होंने अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स का तमगा भी हासिल कर लिया है।

विज्ञापन


पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में रिलायंस के शेयरों में तेज उछाल देखा गया है, नए साल में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 5.47 अरब डॉलर की वृद्धि हो चुकी है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में आरआईएल (रिलायंस इंडसट्रीज लिमिटेड) के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 18.40 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।  पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी की संपत्ति में हाल ही में आरआईएल अलग हुई एनबीएफसी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएसएल) के शेयरों का खासा योगदान रहा। बंबई शेयर बाजार में गुरुवार को जेएफएसएल का बाजार पूंजीकरण 1.6 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। अंबानी के पोर्टफोलियो से जुड़े अन्य कंपनियों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ला के एलन मस्क 212 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि 2024 की शुरुआत से उनकी संपत्ति में 17 बिलियन डॉलर की कमी आ चुकी है। उनके बाद अमेजन के जेफ बेजोस (180 अरब डॉलर) और फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट (164 अरब डॉलर) का नंबर आता है। भारतीय कारोबारियों में, गौतम अदाणी 96.2 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ लिस्ट में 14वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed