फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani overtakes Gautam Adani to become richest Indian again

Ambani Beats Adani: दौलत की दौड़ में मुकेश अंबानी फिर पहुंचे टॉप पर, गौतम अडानी को पछाड़ बने एशिया के सबसे अमीर

Wed, 09 Feb 2022 11:45 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Feb 2022 11:45 AM IST
सार

Mukesh Ambani Again Became Asia's Richest: भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने की दौड़ में बीते कुछ दिनों से कई उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। बीते शुक्रवार को अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर भारतीय का ताज अपने नाम किया था, लेकिन बुधवार सुबह एक बार फिर अंबानी टॉप पर पहुंच गए।
 

विज्ञापन
Mukesh Ambani overtakes Gautam Adani to become richest Indian again
मुकेश अंबानी-गौतम अडाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच बीते कुछ दिनों से दौलत की जो दौड़ जारी है, उसमें एक बार फिर से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन आगे निकल गए हैं। जी हां, बीते शुक्रवार को अडानी समूह के चेयरमैन ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर भारतीय का ताज अपने नाम किया था, लेकिन बुधवार सुबह एक बार फिर अंबानी टॉप पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह एक बार फिर हुआ उलटफेर
एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की सुबह की रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपना ताज गौतम अडानी से वापस लेते हुए दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 10वां स्थान पर लिया। अरबपतियों की ताजा सूची में अंबानी ने अडानी को पछाड़ दिया है। बुधवार को सुबह सूची के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति वर्तमान में 90.3 अरब डॉलर हो गई है और यह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस बीच, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 89.3 अरब डॉलर है और वह 11वें सबसे अमीर के रूप में सूची में बने हुए हैं। 
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को अडानी बने थे सबसे अमीर
फोर्ब्स की सूची से पता चलता है कि अंबानी को पिछले बदलाव में 1.4 अरब डॉलर और अडानी को 2.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस बदलाव के बाद अरबपतियों की सूची में भी बदलाव हुआ और मुकेश अंबानी एक बार फिर से गौतम अडानी से ऊपर निकल गए। इससे पहले, शुक्रवार को, अडानी ने फोर्ब्स की सूची में दसवां स्थान हासिल किया, जब उनकी कुल संपत्ति 637 मिलियन डॉलर बढ़कर 91.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी। दूसरी ओर, अंबानी 79.4 मिलियन डॉलर के नुकसान के बाद 11वें स्थान पर खिसक गए थे और वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 89.2 बिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मार्क जकरबर्ग से आगे अडाणी-अंबानी
गौरतलब है कि फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट की वजह से फेसबुक के मार्क जकरबर्ग बुधवार को दुनिया के अरबपतियों की सूची में 14 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति कम होकर 84.8 अरब डॉलर रह गई है। बता दें कि 37 वर्षीय फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को मेटा के शेयर 26 फीसदी  से ज्यादा टूटने से एक दिन में 31 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा और इसी वजह से वे दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए। 

अरबपतियों की सूची में एलन मस्क टॉप पर 
टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अभी भी अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर काबिज है( मस्क 239 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची पर नजर डालें तो फ्रांस के बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट (194 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस  तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ 183 अरब डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (132 अरब डॉलर) के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं।


दुनिया के अरबपतियों की सूची में एलन मस्क टॉप पर 
टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अभी भी दुनिया के अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं। मस्क 239 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची पर नजर डालें तो फ्रांस के बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट (194 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed