फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani globally second rank Brand Guardianship Index 2024 know highlights

Mukesh Ambani: वैश्विक स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख की धाक; दुनिया में दूसरा, भारत में पहला पायदान

Sun, 04 Feb 2024 09:53 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 04 Feb 2024 09:53 PM IST
सार

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 में एक बार फिर अपनी धाक जमाने में कामयाब रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष अंबानी दुनियाभर में दूसरे, जबकि भारतीयों के बीच पहले स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन
Mukesh Ambani globally second rank Brand Guardianship Index 2024 know highlights
दुनियाभर में है भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी की धाक - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की लीडरशिप स्किल एक बार फिर सामने आई है। नेतृत्व कौशल के मायने में अंबानी दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 में अंबानी को दुनियाभर में दूसरा स्थान मिला है, जबकि भारतीय कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) या प्रमुख के मामले में अंबानी देश में नंबर वन पोजिशन पर हैं। गौरतलब है कि 2023 की गार्जियनशिप इंडेक्स में भी मुकेश अंबानी को वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर रखा गया था। 
विज्ञापन


क्या और क्यों चर्चित है कारोबारियों की यह सूची?
ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स कंपनियों के मुख्यकार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) को वैश्विक स्तर पर मान्यता देता है। इस इंडेक्स में कंपनी के सभी हितधारकों - कर्मचारियों, निवेशकों और समाज की जरूरतों के बीच संतुलन कायम करते हुए स्थायी व्यावसायिक मूल्य के तहत कारोबार करने वाले उद्योगपतियों का मूल्यांकन किया जाता है।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी गूगल, एप्पल, टेस्ला के दिग्गजों से भी आगे हैं
गार्जियनशिप इंडेक्स के मुताबिक अंबानी माइक्रोसॉफ्ट चीफ सत्या नडेला, गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई, एप्पल के सीईओ टिम कुक और टेस्ला चीफ एलन मस्क जैसे वैश्विक दिग्गजों से भी आगे हैं। उन्होंने टाटा समूह के एन चंद्रशेखरन और महिंद्रा समूह के अनीश शाह जैसे कई अन्य भारतीयों को भी पीछे छोड़ने में कामयाबी पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed