फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani Build One Largest Zoo in Gujarat: Mukesh Ambani Family will Build One Of The Biggest Zoo In Gujarat by 2023

Mukesh Ambani: इस राज्य में चिड़ियाघर बनाने जा रहे हैं मुकेश अंबानी, 2023 में खुलने की उम्मीद

Mon, 22 Feb 2021 02:18 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 22 Feb 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani Build One Largest Zoo in Gujarat: Mukesh Ambani Family will Build One Of The Biggest Zoo In Gujarat by 2023
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी - फोटो : पीटीआई

देश के सबसे अमीर शख्स और सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी एक चिड़ियाघर बनाने जा रहे हैं। अंबानी अपने गृह राज्य गुजरात में यह चिड़ियाघर बनाने जा रहे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े चिड़ियाघर में से एक होगा। गुजरात में ही उनका समूह सबसे बड़े तेल रिफाइनिंग कॉम्प्लैक्स का संचालन करता है। इस संदर्भ में रिलायंस में कॉरपोरेट अफेयर्स डायरेक्टर परिमल नाथवानी ने कहा कि, साल 2023 में यह चिड़ियाघर खुलने की उम्मीद है। इसमें स्थानीय सरकार की मदद करने के लिए एक रेस्कयू सेंटर भी शामिल होगा।

विज्ञापन


इतनी है संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलेनियन इंडेक्स के अनुसार, मौजूदा समय में मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं और वे 80.9 अरब डॉलर (करीब 5794.18 अरब रुपये) की संपत्ति के मालिक हैं। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी संपत्ति 79.1 अरब डॉलर है। हाल ही में चीनी कारोबारी झोंग शानशान ने उनसे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छीन लिया था। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) में बढ़त दर्ज की गई। आरआईएल की बाजार हैसियत 24,914 करोड़ रुपये बढ़कर 13,18,952.34 करोड़ रुपये हो गई। पिछले कारोबारी दिन रिलायंस का शेयर 2080.30 के स्तर पर बंद हुआ था और आज दोपहर 12.40 बजे यह 40.50 अंक गिरकर 2039.80 के स्तर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस जियो ने की थी 5जी तकनीक की सफल टेस्टिंग
मालूम हो कि अमेरिकी टेक्नोलॉजी फर्म क्वालकॉम के साथ मिलकर रिलायंस जियो ने अमेरिका में अपनी 5जी टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण किया है। अमेरिका के सैन डिएगो में हुए एक वर्चुअल इवेंट में यह घोषणा की गई थी। रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओमान ने कहा था कि क्वालकॉम और रिलायंस की सब्सिडरी रेडिसिस के साथ मिलकर हम 5जी तकनीक पर काम कर रहे हैं ताकि भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जा सके। 15 जुलाई को रिलायंस की इंडस्ट्री की आमसभा में रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने 5जी टेक्नोलॉजी के ईजाद की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed