फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani Emphasising On Private Sector said that there are Tsunami Of Opportunities For Entrepreneurs

मुकेश अंबानी ने कहा: उद्यमियों लिए आएगी अवसरों की 'सुनामी', तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की क्षमता

Fri, 26 Mar 2021 11:44 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 26 Mar 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani Emphasising On Private Sector said that there are Tsunami Of Opportunities For Entrepreneurs
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी क्षेत्र पर जोर से देश के उद्यमियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 'अवसरों की सुनामी' की स्थिति बनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी ने यह भी कहा कि भारत एक आर्थिक, लोकतांत्रिक, कूटनीतिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। ईवाई उद्यमी पुरस्कार कार्यक्रम में अंबानी ने कहा कि, 'मैं जब आज और कल के भारत को देखता हूं, मुझे उद्यमियों के लिए अवसरों के लिहाज से सुनामी नजर आती है।'

विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि, 'मेरे इस भरोसे के दो कारण हैं। पहला, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के भविष्य के विकास में निजी क्षेत्र की बड़ी भूमिका की वकालत करते हैं। दूसरा कारण, प्रौद्योगिकी की उपलब्धता है। इस प्रौद्योगिकी का उपयोग 1.3 अरब भारतीयों की आंकाक्षाओं को पूरा करने में किया जा सकता है।' पिछले महीने, प्रधानमंत्री ने देश के विकास में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका की वकालत की थी। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र को बुरा-भला कहने की संस्कृति स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन


हमारे पास तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की क्षमता
अंबानी ने कहा कि, 'हमारे पास आने वाले दशक में दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की क्षमता है। स्वच्छ ऊर्जा, शिक्ष, स्वास्थ्य, जीव विज्ञान और जैव-प्रौद्योगिकी जैसे नये क्षेत्रों तथा कृषि, उद्योग और सेवा जैसे क्षेत्रों में बदलाव को लेकर काफी अवसर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


झटकों के बाद ही मिलती है सफलता 
उन्होंने कहा कि भारतीय उद्यमी अब प्रतिस्पर्धी लागत पर बाजार की जरूरतों के अनुसार वैश्विक स्तर की गुणवत्ता उपलब्ध कराने में सक्षम हैं। यह भारतीय उद्यमियों के लिए पूरा वैश्विक बाजार खोलता है। नए उद्यम शुरू करने की दहलीज पर खड़े युवा उद्यमियों को संदेश देते हुए अंबानी ने कहा कि उन्हें विफलता से घबराना नहीं चाहिए और यह साफ किया कि झटकों के बाद ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि, 'आप मेरी पीढ़ी की तुलना में भारत के लिए बेहतर सफलता की कहानियां लिखेंगे।'


इस दौरान कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक ने कहा कि कारोबार को तिमाही दर तिमाही आगे बढ़ना है और निवेशकों को यह विश्वास दिलाना है कि कंपनी कुछ ऐसा निर्माण कर रही है जो भविष्य में एक बड़ी सफलता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed