फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MUDA Scam ED raid at MUDA office YSRCP MP and others premises news in hindi

ED: दूसरे दिन भी मुदा दफ्तर में ईडी की छापेमारी जारी; आंध्र में YSRCP सांसद के परिसर पर भी एजेंसी की रेड

Sat, 19 Oct 2024 01:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 19 Oct 2024 01:48 PM IST
सार

सूत्रों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण और आवंतन नीतियों के बारे में पूछताछ के लिए एजेंसी द्वारा मुदा को कई चिट्ठी भेजी गई, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद ही एजेंसी ने छापेमारी की।

विज्ञापन
MUDA Scam ED raid at MUDA office YSRCP MP and others premises news in hindi
ईडी की छापेमारी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भी मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुदा) दफ्तर में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की। इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, सीएम सिद्धारमैया पर मुदा द्वारा अपनी पत्नी पार्वती को 14 साइटों के आवंटन में अनियमितताओं के आरोप हैं। इससे पहले ईडी ने शुक्रवार को भी मुदा के दफ्तर में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बाहरी लोगों को दफ्तर के परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। 
विज्ञापन


दो दिन से जारी है छापेमारी
केंद्रीय जांच एजेंसी ने सीआरपीएफ सुरक्षा टीम के साथ मिलकर मैसूर में मुदा दफ्तर, तहसील कार्यालय और इस मामले में शामिल आरोपियों के परिसरों पर शुक्रवार से छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण और आवंतन नीतियों के बारे में पूछताछ के लिए एजेंसी द्वारा मुदा को कई चिट्ठी भेजी गई, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद ही एजेंसी ने छापेमारी की। ईडी ने 30 सितंबर को सीएम और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दायर की थी, जिसमें हाल ही में लोकायुक्त द्वारा दर्ज की गई एफआईआर का संज्ञान लिया गया था।
विज्ञापन


वाईएसआरसीपी सांसद समेत कई लोगों के परिसरों पर छापेमारी
आंध्र प्रदेश में ईडी ने शनिवार को वाईएसआरसीपी सांसद और तेलुगु फिल्म निर्माता एमवीवी सत्यनारायण और अन्य लोगों परिसरों पर छापेमारी की। विशाखापत्तनम समेत पांच परिसरों पर छापा मारा गया। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला सरकारी जमीन पर कथित तौर पर कब्जा करने से जुड़े एक मामले में सत्यनारायण और अन्य के खिलाफ दर्ज राज्य पुलिस की एक प्राथमिकी से प्रकाश में आया। सत्यनारायण ने वाईएसआरसीपी की टिकट पर विशाखापत्तनम सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed