{"_id":"61453a225ef87644b80bb385","slug":"msmes-57-percent-of-companies-have-confidence-employment-will-increase-in-rural-areas-due-to-small-and-medium-industries","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसएमई : 57 फीसदी कंपनियों को भरोसा, लघु एवं मझोले उद्योगों की बदौलत ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एमएसएमई : 57 फीसदी कंपनियों को भरोसा, लघु एवं मझोले उद्योगों की बदौलत ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा
Sat, 18 Sep 2021 06:30 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:30 AM IST
सार
कोरोना महामारी का देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। जीनियस कंसल्टेंट्स की ‘सडेन राइज ऑफ रूरल इंप्लायमेंट’ की सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे सभी क्षेत्र और उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सर्वे में शामिल 57% से कंपनियों का मानना है कि एमएसएमई में सुधार को रोजगार के मोर्चे पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन
आयरन फाउंड्री उद्योग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की आधी से ज्यादा कंपनियों को भरोसा है कि लघु, सूक्ष्म एवं मझोले उद्यमों में सुधार से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा। जीनियस कंसल्टेंट्स की ‘सडेन राइज ऑफ रूरल इंप्लायमेंट’ की सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी का देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। इससे सभी क्षेत्र और उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा एमएसएमई को झटका लगा है। सर्वे में शामिल 57% से कंपनियों का मानना है कि एमएसएमई में सुधार को रोजगार के मोर्चे पर राहत मिलेगी। 14.3% का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी बढ़ने की प्रमुख वजह लॉकडाउन है, जबकि 14.3% ने इसके लिए बढ़ते संक्रमण को जिम्मेदार बताया। 85 फीसदी से ज्यादा का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से विनिर्माण क्षेत्र को बड़ा झटका लगा है, जिसकी ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी बढ़ाने की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
आर्थिक गतिविधियों में जल्द तेजी लाना जरूरी
जीनियस कंसल्टेंट्स के चेयरमैन एवं एमडी आरपी यादव का कहना है कि कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक व कारोबारी गतिविधियां ठप हैं। इसका असर रोजगार पर पड़ा। हालांकि, महामारी से पहले भी ग्रामीण बेरोजगारी हमेशा एक बड़ी चिंता रही है। कारोबार एवं विनिर्माण धीमा होने की वजह से हालात और खराब हो गए हैं। देश के ग्रामीण हिस्सों में रोजगार के मौके को बढ़ाने के लिए तेजी से प्रयास करने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन