फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mother Dairy Price Hike: Milk is now out of reach of the poor, know the common man's reaction?

Mother Dairy Price Hike: 'दूध अब गरीबों की पहुंच से बाहर' एक साल में चार बार बढ़ीं कीमतें तो क्या बोले लोग?

Mon, 21 Nov 2022 02:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 21 Nov 2022 02:39 PM IST
सार

Mother Dairy Price Hike: मदर डेयरी वर्ष 2022 में दूध की कीमतें चार बार बढ़ा चुका है। ताजा बढ़ोतरी से पहले मार्च, अगस्त और अक्तूबर महीने में कीमतें बढ़ाईं गई थी। बार-बार बढ़ रही कीमतों पर आम लोगों का कहना है कि दूध जैसी जरूरी चीज अब गरीबों की पहुंच से बाहर होती जा रही है।

विज्ञापन
Mother Dairy Price Hike: Milk is now out of reach of the poor, know the common man's reaction?
mother dairy

विस्तार

मदर डेयरी ने अपनी फूल क्रीम दूध की कीमत दिल्ली और एनसीआर में 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दी है। वहीं, आधे लीटर की फूल क्रीम दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरों की घोषणा रविवार को की गई और सोमवार से यह प्रभाव में आ गई है।

विज्ञापन

मदर डेयरी ने फूल क्रीम दूध की कीमत एक प्रति लीटर बढ़ाया 

Mother Dairy Price Hike: Milk is now out of reach of the poor, know the common man's reaction?
मदर डेयरी - फोटो : अमर उजाला

नई दरों के अनुसार जहां फूल क्रीम दूध की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है वहीं टोकन वाला दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 50 रुपये हो गया है। मदर डेयरी वर्ष 2022 में दूध की कीमतें चार बार बढ़ा चुका है। ताजा बढ़ोतरी से पहले मार्च, अगस्त और अक्तूबर महीने में कीमतें बढ़ाईं गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- 'सैलरी मुश्किल से एक बार बढ़ती है पर दूध एक साल में चार बार महंगा हो गया'

Mother Dairy Price Hike: Milk is now out of reach of the poor, know the common man's reaction?
मिल्क शॉप - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुनीरका में मदर डेयरी के शॉप नंबर 109 पर दूध खरीदने पहुंचे सूर्य प्रकाश जोशी का कहना है कि दूध की कीमतें इस वर्ष चार बार बढ़ चुकी हैं, हमारी सैलरी मुश्किल से वर्ष से में एक बार ही बढ़ पाती है। इससे हमारे घर का बजट प्रभावित होता है।

विज्ञापन

गरीबों की पहुंच से बाहर हुआ दूध, अब सिर्फ संपन्न लोग ही इस्तेमाल कर पा रहे 

Mother Dairy Price Hike: Milk is now out of reach of the poor, know the common man's reaction?
drinking milk

स्वाति नाम की एक महिला के अनुसार, दूध एक जरूरी चीज है और हर कोई इसका रोजाना इस्तेमाल करता है। वर्ष में चार बार इसकी कीमतें बढ़ चुकी हैं, ऐसी परिस्थिति में यह गरीबों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। सिर्फ संपन्न ही इसका उपभोग कर पा रहे हैं।

दिल्ली एनसीआर में दूध का सबसे बड़ा सप्लायर है मदर डेयरी 

मदर डेयरी दिल्ली और एनसीआर में सबसे बड़ा दूध का सप्लायर है। यह रोजाना 30 लाख लीटर दूध की बिक्री करता है। यह बिक्री पैकेट्स और वेंडिंग मशीनों के माध्यम से होती है। मदर डेयरी के पास नौ प्रोसेसिंग प्लांट्स हैं। इसके पास दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सैकड़ों मिल्क बूथ और सफल रिटेल आउलेट हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed