फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mother Dairy increased price of milk in Delhi NCR by two rupees

आज से इतना महंगा हुआ गाय का दूध, इस कंपनी ने बढ़ाए दाम

Fri, 06 Sep 2019 11:09 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 06 Sep 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
Mother Dairy increased price of milk in Delhi NCR by two rupees

राजधानी की प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में गाय के दूध का दाम दो रुपये बढ़ाकर 44 रुपये लीटर कर दिया है। यह वृद्धि शुक्रवार से लागू होगी। कंपनी ने कहा है कि वह किसानों से कच्चा दूध खरीदने के लिए अधिक भुगतान कर रही है। इस वजह से उसे गाय दूध के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

इसलिए की दूध के दाम में बढ़ोतरी

हालांकि, कंपनी ने अन्य किसी दूध के दामों में वृद्धि नहीं की है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दो तीन महीने में गाय के कच्चे दूध की खरीद पर उसे ढाई से तीन रुपये प्रति लीटर का अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि इस वजह से दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई है। 

विज्ञापन

अन्य कंपनियां भी बढ़ा सकती हैं दूध की कीमत

प्रवक्ता ने कहा कि छह सितंबर से गाय के दूध के आधा लीटर के पैक का दाम 23 रुपये और एक लीटर के पैक का दाम 44 रुपये प्रति लीटर होगा। माना जा रहा है कि मदर डेयरी के बाद अमूल और पराग जैसी कंपनियां भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मदर डेयरी द्वारा दिल्ली एनसीआर में 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति की जाती है। इसमें आठ लाख लीटर गाय का दूध होता है। इस साल मई में मदर डेयरी ने दूध कीमतों में दो रुपये लीटर की वृद्धि की थी। गाय के दूध के मामले में एक लीटर के पैक में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। उस समय गाय के दूध के आधा लीटर के पैक में एक रुपये की वृद्धि की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed