फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Most of Rs 2000 banknotes returned Rs 6 839 cr worth notes still with public

2000 Notes: 6839 करोड़ रुपये के 2000 के नोट अब भी जनता के पास, आरबीआई ने बताया कितने नोट वापस आए

Mon, 02 Dec 2024 08:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 02 Dec 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Most of Rs 2000 banknotes returned Rs 6 839 cr worth notes still with public
2000 note - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को बताया कि 2,000 रुपये के 98.08 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और 6,839 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अब भी लोगों के पास हैं। 19 मई, 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि प्रचलन में 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य, जो 19 मई, 2023 को कारोबार की समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपये था, 29 नवंबर, 2024 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर 6,839 करोड़ रुपये रह गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, "इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक प्रचलन में रहे 2,000 रुपये के 98.08 प्रतिशत नोट अब तक वापस आ चुके हैं।" 2,000 रुपये के बैंक नोट जमा करने और/या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। हालांकि, यह सुविधा अब भी रिजर्व बैंक के 19 कार्यालयों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के इश्यू कार्यालय भी व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2,000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, आम लोग देश के किसी भी डाकघर से इंडिया पोस्ट के जरिए 2,000 रुपये के बैंक नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए आरबीआई के किसी भी इश्यू कार्यालय में भेज सकते हैं।

आरबीआई के अनुसार 2,000 रुपये के बैंक नोट मान्य बने रहेंगे।

बैंक नोट जमा करने/बदलने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। नवंबर 2016 में 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण के बाद 2,000 रुपये के बैंक नोट शुरू किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed