फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Morgan Stanley raises India's GDP growth forecast to 6.8 per cent for FY25

Morgan Stanley: मॉर्गन स्टेनली ने भारत की जीडीपी के पूर्वानुमान को बदला, 6.5% के अनुमान को बढ़ाकर 6.8% किया

Wed, 27 Mar 2024 04:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Mar 2024 04:57 PM IST
सार

मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, भारत की जीडीपी वृद्धि का दृष्टिकोण मजबूत बना हुआ है। उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (QE Mar-24) में विकास दर लगभग 7 प्रतिशत रहेगी।

विज्ञापन
Morgan Stanley raises India's GDP growth forecast to 6.8 per cent for FY25
morgan stanley - फोटो : social media

विस्तार

एसएंडपी ग्लोबल के बाद, मॉर्गन स्टेनली ने भी वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) के लिए भारत के जीडीपी विकास पूर्वानुमान को संशोधित कर 6.8% प्रतिशत कर दिया है। यह कंपनी के पिछले पूर्वानुमान 6.5% से अधिक है। फर्म ने चालू वित्त वर्ष FY24 के लिए विकास दर के पूर्वानुमान को संशोधित कर 7.9 प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी का यह संशोधित अनुमान भारत की आर्थिक स्थिति पर एक आशावादी दृष्टिकोण के मद्देनजर सामने आया है। मॉर्गन स्टेनली ने देश की ताकत और स्थिरता पर अपना भरोसा जताया है। 

विज्ञापन


मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, भारत की जीडीपी वृद्धि का दृष्टिकोण मजबूत बना हुआ है। उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (QE Mar-24) में विकास दर लगभग 7 प्रतिशत रहेगी। एजेंसी के रुझानों के अनुसार हेडलाइन मुद्रास्फीति में नरमी के संकेत मिल रहे हैं। खाद्य मुद्रास्फीति जिसकी सीपीआई बास्केट में महत्वपूर्ण भागीदारी है में कमी आई है। ऐसा आपूर्ति-पक्ष के झटकों से राहत मिलने के कारण है।
विज्ञापन


सकारात्मक आर्थिक परिदृश्य के बावजूद मॉर्गन स्टैनली ने वैश्विक कारकों और घरेलू अनिश्चितताओं से उत्पन्न संभावित जोखिमों को भी रेखांकित किया है। उम्मीद से धीमी वैश्विक वृद्धि, जिंसों की ऊंची कीमतें और सख्त वैश्विक वित्तीय हालात भारत की वृद्धि और वृहद आर्थिक स्थिरता के लिए जोखिम पैदा कर रहे हैं। घरेलू स्तर पर आम चुनावों और नीतियों में बदलाव से पड़ने वाले असर पर करीबी निगरानी रखने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed