फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Morgan Stanley expects, RBI may increase repo rate by 50 bps in next monetary policy meeting

Repo Rate: मॉर्गन स्टेनले का अनुमान, आरबीआई अगली मौद्रिक नीति बैठक में 50 बीपीएस तक बढ़ा सकता है रेपो रेट

Mon, 19 Sep 2022 02:52 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 19 Sep 2022 02:52 PM IST
सार

Repo Rate: माॅर्गन स्टेनले की ओर से कहा गया है कि हम पहले ब्याज दरों में 35 बीपीएस के इजाफे की उम्मीद कर रहे थे पर लगातार बढ़ रही महंगाई और दुनिया के दूसरे केंद्रीय बैंकों के इससे निपटने के लिए कठोर कदमों के कारण इसमें अधिक वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
Morgan Stanley expects, RBI may increase repo rate by 50 bps in next monetary policy meeting
morgan stanley - फोटो : social media

विस्तार

लगातार जारी महंगाई और दुनियाभर के सेंट्रल बैंक की ओर से उठाए जा रहे कठोर कदमों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक भी अपनी अगली पॉलिसी मीटिंग में रेपो रेट में 50 बीपीएस तक का इजाफा कर सकता है। ग्लोबल इंवेस्टमेंट और वित्तीय सेवाओं के फर्म मॉर्गन स्टेनले ने इस बात का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन


मॉर्गन स्टेनले ने अपनी रिपोर्ट में जताया अनुमान
माॅर्गन स्टेनले की ओर से कहा गया है कि हम पहले ब्याज दरों में 35 बीपीएस के इजाफे की उम्मीद कर रहे थे पर लगातार बढ़ रही महंगाई और दुनिया के दूसरे केंद्रीय बैंकों के इससे निपटने के लिए कठोर कदम उठाने के कारण आरबीआई भी रेपो रेट में अधिक वृद्धि कर सकता है। ग्लोबल फर्म ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि हमारे विचार में भारतीय केंद्रीय बैंक 50 बीपीएस तक रेपो रेट में इजाफा कर सकता है। इस रिपोर्ट के अनुसार टर्मिनल रेपो रेट 6.5 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन


28 से 30 सितंबर के बीच होनी है आरबीआई की मौद्रिक नीति पर बैठक
बता दें कि आरबीआई की मौद्रिक नीति पर तीन दिनों की बैठक इस महीने की 28 से 30 सितंबर के बीच आयोजित होगी। दुनियाभर केंद्रीय बैंकों के रुझान को देखते हुए आरबीआई ने अब तक महंगाई ने निपटने के लिए रेपो रेट में इजाफा करने का फैसला लिया है। इस वर्ष आरबीआई अब तक रेपो रेट में तीन बार में 140 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर चुका है। फिलहाल रेपो रेट 5.40% है जो कोरोनापूर्व के स्तर 5.15 से अधिक है। आरबीआई यह भी सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है कि मुद्रास्फीति की दर आरबीआई के तय लक्ष्य के भीतर बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2022 के बाद महंगाई का बढ़ना जारी
मॉर्गन स्टेनले ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में महंगाई की रेंज जनवरी 2022 के बाद से अप्रैल महीने को छोड़कर हर महीने में छह से सात प्रतिशत के बीच बनी रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हम उम्मीद करते हैं कि सितंबर महीने में भी महंगाई दर 7.1% से 7.4% के बीच बनी रहेगी क्योंकि खाद्य पदार्थों की कीमतों का बढ़ना लगातार जारी है। मॉर्गन स्टेनले के अनुसार जनवरी और फरवरी 2023 में महंगाई से हल्की राहत मिल सकती है पर यह तय है कि इसकी दर छह प्रतिशत के ऊपर बनी रहेगी।  


खुदरा महंगाई दर अगस्त महीने में सात प्रतिशत पर पहुंची
बता दें कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण देश में में खुदरा महंगाई दर जुलाई महीने के 6.71% से बढ़कर अगस्त महीने में सात प्रतिशत पर पहुंच गई है। लगातार आठवें महीने में खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टॉलरेंस बैंड के ऊपर बना हुआ है। बता दें कि आरबीआई के लिए मुद्रास्फीति की दर को दो से छह प्रतिशत के दायरे में रखना जरूरी है। गौरतलब है कि देश में धान समेत अन्य खाद्य पदार्थों की बुआई साल दर साल कम होने से फूड इन्फ्लेशन बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed