फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Morgan Stanley claims indian stock market soon see improvement opportunity to buy stocks cheaper prices

दावा: शेयर बाजार में जल्द दिखेगा सुधार, सस्ते भाव पर स्टॉक खरीदने का अवसर; धीमे विकास का दौर हो रहा खत्म

Wed, 19 Feb 2025 07:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 19 Feb 2025 07:33 AM IST
सार

मॉर्गन स्टेनली ने कहा, कोरोना के निचले स्तर के बाद से शेयर अब पहले से सस्ते हैं। एनएसई निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स सितंबर के शीर्ष स्तर से अब तक क्रमशः 13.3 प्रतिशत और 11.7 प्रतिशत टूट चुके हैं। केंद्रीय बजट विकास के लिए अच्छा है, जिसमें पूंजीगत खर्च में वृद्धि और सब्सिडी खर्च में कमी है। 

विज्ञापन
Morgan Stanley claims indian stock market soon see improvement opportunity to buy stocks cheaper prices
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली का दावा है कि भारतीय शेयर बाजारों में जल्द ही सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन इसके लिए वैश्विक कारक अहम होंगे। ऐसे में शेयरों में अभी खरीदारी करना फायदेमंद साबित हो सकता है। भारत पिछले कुछ महीनों के अपने धीमे विकास के दौर से बाहर आ रहा है। वैश्विक खबरें भी अब सकारात्मक आ रही हैं।

विज्ञापन


मॉर्गन स्टेनली ने कहा, कोरोना के निचले स्तर के बाद से शेयर अब पहले से सस्ते हैं। एनएसई निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स सितंबर के शीर्ष स्तर से अब तक क्रमशः 13.3 प्रतिशत और 11.7 प्रतिशत टूट चुके हैं। केंद्रीय बजट विकास के लिए अच्छा है, जिसमें पूंजीगत खर्च में वृद्धि और सब्सिडी खर्च में कमी है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक की ब्याज दरों में कटौती और तरलता को बढ़ाने की संभावना से भी भारतीय बाजार में सुधार दिखेगा। भारत द्वारा शुरू किए गए कर सुधारों से देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। कच्चे तेल की कीमतें कम हुई हैं और युद्धों के खत्म होने की संभावना के साथ देशों के बीच रिश्ते बेहतर होते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


सितंबर के बाद पहली बार कंपनियों की पूंजी 400 लाख करोड़ से नीचे 398.31 लाख करोड़ हो गई है। 9 कारोबारी सत्रों में इसमें 28.88 लाख करोड़ की कमी आई है। 5 फरवरी को पूंजी 427.19 लाख करोड़ रुपये रही थी। विदेशी निवेशकों ने 4,787 करोड़ के शेयर मंगलवार को खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू शेयर बाजार में रही मामूली गिरावट
बीएसई सेंसेक्स व एनएसई निफ्टी मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 29.47 अंक गिरकर 75,967.39 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में 465.85 अंक गिर गया था। निफ्टी 14.20 अंक टूटकर 22,945.30 पर बंद हुआ।

  • सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा व टीसीएस सबसे ज्यादा गिरे। एनटीपीसी, जोमैटो, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड व एचसीएल टेक सर्वाधिक बढ़त में रहे।

26000 पार जाएगा निफ्टी
सिटी रिसर्च ने कहा, दो तिमाहियों में कंपनियों के कमजोर परिणाम के बावजूद निफ्टी 50 इंडेक्स इस साल के अंत तक 26,000 के पार जा सकता है। इससे पहले इसने सितंबर में इस आंकड़े को पार किया था। यानी वर्तमान स्तर से यह 13 फीसदी का मुनाफा दे सकता है।  



ओला के निवेशकों को 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान
ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में गिरावट जारी रहने से अब तक निवेशकों को 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लिस्टिंग के बाद इसकी पूंजी 66,000 करोड़ रुपये थी, जो अब घटकर 26,187 करोड़ रुपये रह गई है। अगस्त में 76 रुपये का शेयर अब 58.84 रुपये पर आ गया है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed