फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   More than one lakh jobs lost in IT sector this year due to uncertainty global economy

छंटनी का दौर: IT में इस साल गईं 124000 नौकरियां, वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता से मंदी की आशंका

Wed, 02 Oct 2024 05:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 05:45 AM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक स्तर की बड़ी टेक कंपनियां ज्यादा वेतन वालों की छंटनी तेजी से कर रही हैं। इनकी जगह पर नए युवाओं को कम वेतन पर भर्ती कर रही हैं। आईबीएम ने मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रोग्रामर, बिक्री और सहायक कर्मचारियों की छंटनी का दूसरा दौर शुरू किया है। 

विज्ञापन
More than one lakh jobs lost in IT sector this year due to uncertainty global economy
Microsoft - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता और देशों के बीच तनाव से सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी क्षेत्र पर बुरा असर पड़ रहा है। इसका परिणाम यह हुआ कि इस साल वैश्विक स्तर पर 384 कंपनियों ने कुल 1.24 लाख को नौकरी से निकाल दिया है। चिंताजनक यह है कि कंपनियां अब दूसरी छमाही में दूसरे चरण की छंटनी की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक स्तर की बड़ी टेक कंपनियां ज्यादा वेतन वालों की छंटनी तेजी से कर रही हैं। इनकी जगह पर नए युवाओं को कम वेतन पर भर्ती कर रही हैं। आईबीएम ने मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रोग्रामर, बिक्री और सहायक कर्मचारियों की छंटनी का दूसरा दौर शुरू किया है। कंपनी भले ही कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, लेकिन वर्ष के अंत में कर्मचारियों की संख्या लगभग उतनी ही होगी जितनी शुरुआत में थी। हेल्थटेक स्टार्टअप डोजी ने घाटे को कम करने के लिए भारत में 40 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। वीट्रांसफर ने कर्मचारियों की संख्या में 75% की कटौती की है। प्राइस वाटर हाउस कूपर्स यानी पीडब्ल्यूसी ने लगभग 1,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह 2009 के बाद से सबसे बड़ी कटौती है।
विज्ञापन


क्वॉलकॉम 226 की करेगी छंटनी
स्मार्टफोन चिप निर्माता क्वाॅलकॉम साल के अंत में सैन डिएगो में 226 कर्मियों की छंटनी करेगी। पहले चरण में 1,250 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया था।

डेल भी कटौती को जारी रखेगी
डेल टेक्नोलॉजीज ने कहा, पीसी की मांग में धीमी गति से सुधार के बीच लागत प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के साथ 2024 तक कार्यबल को कम करना जारी रखेगी।

माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग विभाग से निकालेगी
माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स गेमिंग विभाग से 650 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। नौकरी में कटौती ने मुख्य रूप से कॉरपोरेट और सहायक भूमिकाओं को प्रभावित किया। पहले दौर में 1,900 कर्मचारी निकाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्को 7% घटाएगी संख्या
सिस्को ने छंटनी का सिलसिला जारी रखा है। अगस्त में 7% छंटनी की घोषणा की थी। इससे लगभग 5,600 कर्मचारी प्रभावित हुए। फरवरी में पहले दौर की छंटनी में 4,000 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इन कर्मचारियों को छंटनी की जानकारी 16 सितंबर को दी गई।


नई नियुक्तियों में आएगा उछाल
वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान आईटी सेवा क्षेत्र में नई नियुक्तियों में महत्वपूर्ण उछाल की उम्मीद है। प्रवेश स्तर की नियुक्तियां पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी होकर 150,000 हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed