फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   more than five percent increase in production of basic industries

Business: बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 5.4% की बढ़ोतरी, विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट

Sat, 31 Dec 2022 05:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 05:59 AM IST
सार

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कोयला उत्पादन में सालाना आधार पर नवंबर में 12.3 फीसदी की वृद्धि रही।

विज्ञापन
more than five percent increase in production of basic industries
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कोयला, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश के आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन नवंबर में 5.4 फीसदी बढ़ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3.2 फीसदी बढ़ा था। हालांकि, इस साल अक्तूबर में आठ बुनियादी उद्योगों में उत्पादन की वृद्धि दर सुस्त पड़कर 0.9 फीसदी रह गई थी।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कोयला उत्पादन में सालाना आधार पर नवंबर में 12.3 फीसदी की वृद्धि रही। उर्वरक में 6.4 फीसदी, इस्पात में 10.8 फीसदी, सीमेंट में 28.6 फीसदी और बिजली में 12.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


हालांकि, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों में सर्वाधिक 9.3 फीसदी की गिरावट रही। कच्चे तेल का उत्पादन 1.1 फीसदी और प्राकृतिक गैस का 0.7 फीसदी घट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकोषीय घाटा : बजट अनुमान का 59%
सरकार का राजकोषीय घाटा नवंबर अंत तक पूरे साल के बजट अनुमान के 59 फीसदी पर पहुंच गया। पूंजीगत खर्च बढ़ने और गैर-कर राजस्व में कमजोर वृद्धि से राजकोषीय घाटा बढ़ा है। लेखा महानियंत्रक के अनुसार, राजकोषीय घाटा 2022-23 की अप्रैल-नवंबर अवधि में 9,78,154 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह घाटा 2021-22 के बजट अनुमान का 46.2% था। सरकार ने 2022-23 के लिए राजकोषीय घाटा 16.61 लाख करोड़ या जीडीपी का 6.4% रहने का अनुमान रखा है।

विदेशी मुद्रा भंडार : 69.1 करोड़ डॉलर घटा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़ डॉलर घटकर 562.808 अरब डॉलर रह गया। भंडार में यह लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट है। इसके पिछले सप्ताह में 57.1 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई थी। इससे पहले लगातार पांच सप्ताह तक विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी रही थी।


अप्रैल-नवंबर के दौरान 8 फीसदी का इजाफा
आठ बुनियादी उद्योगों कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 8 फीसदी रही। 2021-22 की समान अवधि में यह 13.9 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed