फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   monthly rent of houses in the top seven cities of the country increased by 23 percent In the last three years

India News: शीर्ष-7 शहरों में मकानों का किराया 23% बढ़ा, सबसे ज्यादा नोएडा सेक्टर-150 में हुई वृद्धि

Mon, 13 Feb 2023 06:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 06:32 AM IST
सार

संपत्ति सलाहकार एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 से 2022 के बीच एक हजार वर्ग फुट वाले दो बीएचके फ्लैट के किराये सभी सात शहरों में बढ़े हैं।

विज्ञापन
monthly rent of houses in the top seven cities of the country increased by 23 percent In the last three years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के शीर्ष सात शहरों में पिछले तीन सालों में मकानों के औसत मासिक किराये में 23 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


संपत्ति सलाहकार एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 से 2022 के बीच एक हजार वर्ग फुट वाले दो बीएचके फ्लैट के किराये सभी सात शहरों में बढ़े हैं। इसमें सबसे ज्यादा 23 फीसदी की बढ़त नोएडा सेक्टर 150 में हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 150 में 2019 में 1,000 वर्ग फुट के 2 बीएचके मकान का किराया 15,500 रुपये था। 2022 में यह बढ़कर 19,000 रुपये हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि ज्यादा कंपनियां अब कर्मचारियों को ऑफिस बुला रही हैं, इसलिए मकानों की मांग बढ़ रही है।


2 बीएचके का किराया
शहर     2019  2022
गुरुग्राम  25,000      28,500
द्वारका   19,500      22,000
मुंबई        45,000      51,000
कोलकाता 19,000      22,000
बंगलूरू   21,000      24,000
पुणे          17,500      21,000
चेन्नई     16,000      18,000

रिपोर्ट में कहा गया है कि मकानों का किराया इस साल भी बढ़ सकता है। कर्मचारी अब घर खरीदने के बजाय कुछ समय तक किराये पर ही रहने की सोच रहे हैं। हैदराबाद के हाईटेक शहर में तीन साल में किराया 7 फीसदी बढ़कर 24,700 रुपये मासिक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed