फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   monsoon to enter in kerala on june 1, have a normal rainfall this year

इस साल सामान्य रहेगी मानसून की चाल, 1 जून को केरल में दे सकता है दस्तक

Sat, 28 Apr 2018 04:14 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Apr 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
monsoon to enter in kerala on june 1, have a normal rainfall this year

इस साल दक्षिणी पश्चिमी मानसून केरल में एक जून तक पहुंचेगा। मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर ने अपने मौसम पूर्वानुमान में यह दावा किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह मानसून आने का सामान्य समय है। वहीं इसमें पांच दिन पहले या पांच दिन बाद का अंतर संभव है।

विज्ञापन


इससे पहले स्काईमेट ने इस साल सामान्य मानसून और 100 फीसदी बारिश की घोषणा की थी। यानी एक जून से 30 सितंबर के बीच मानसून के चार महीने में देश में 887 मिमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भी सामान्य मानसून और 97 फीसदी बारिश की घोषणा की थी। स्काईमेट के मुताबिक केरल से चार पांच दिन पहले मानसून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन


47 साल में सिर्फ तीन बार वक्त पर आया मानसून
सामान्य रूप से केरल में मानसून पहुंचने की तारीख एक जून मानी गई है, लेकिन 1971 से देखें तो, मानसून का देरी या समय से पूर्व आगमन होता रहा है। 47 साल में सिर्फ तीन साल 1980, 2000 और 2013 में मानसून एक जून को आया है। वहीं 2004 में 18 मई को ही मानसून आ गया था। जबकि 1972 में 18 जून को केरल में पहली बारिश हुई। हालांकि मानसून आने के वक्त का ज्यादा या कम बारिश से कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में 13 घंटे में 36749 बार गिरी बिजली
आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पार अमूमन मानसून से पहले बिजली गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। पर राज्य आपदा प्रबंधन विभाग का दावा है कि पिछले हफ्ते यहां रिकार्ड संख्या में बिजली गिरी। मंगलवार को 13 घंटे के भीतर 37 हजार बार बिजली गिरी। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई।


विशेषज्ञों के मुताबिक 200 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले बादल के चलते ज्यादा बिजली गिरी। जबकि बादल औसतन 15-16 किलोमीटर क्षेत्र में सीमित रहता है। ग्लोबल वार्मिंग भी बिजली ज्यादा गिरने का एक कारण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed