फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Money held by Indians in Swiss banks dips to Rs 8,392 crore

घटा स्विस बैंक में रखा भारतीयों का पैसा, जानिए अब कितनी है रकम?

Thu, 30 Jun 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
Money held by Indians in Swiss banks dips to Rs 8,392 crore
कालाध्‍ान

स्‍विस बैंक में रखे भारतीयों के धन में एक चौथाई गिरावट आयी है और ये घटकर 8392 करोड़ हो गया है। स्‍विस नेशनल बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीयों द्वारा बैंक में रखे धन में सीएचएफ 596.43 मिलियन से लेकर सीएचएफ 1217.6 मिलियन तक वर्ष 2015 में कमी देखी गयी।

विज्ञापन


ये अबतक का सबसे कम आंकड़ा है। गौरतलब है कि वर्ष 1997 से स्‍विस बैंक ने जर्माकर्ताओं की सूचि भारत को मुहैया कराना शुरू किया था, तब से लेकर अबतक ये दूसरी बड़ी आंकड़ों की गिरावट है।
विज्ञापन


वहीं वर्ष 2006 में ये आंकड़ा सबसे ज्‍यादा 23000 करोड़ का था। इसके बाद से अगर 2011 और 2013 को छोड़ दिया जाए तो ये आकड़ा लगातार गिर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2018 तक स्‍थापित होगी ऑटोमैटिक एक्सचेंज प्रणाली 

Money held by Indians in Swiss banks dips to Rs 8,392 crore
ब्लैकमनी
उल्लेखनीय है कि स्‍विट्जरलैंड ने भारत को ब्लैकमनी वहां के बैंकों में रखने वालों पर शिकंजा कसने में मदद का भरोसा दिया है और जानकार मानते हैं कि 2018 तक दोनों देशों के बीच ऑटोमैटिक एक्सचेंज प्रणाली स्‍थापित हो जाएगी जिससे कालाधन वालों की जानकारी मिलने में आसानी होगी।

साथ ही जल्‍द ही एक टीम भी स्‍विस बैंकों का दौरा करने वाली है ताकि कालाधन रखने वालों की जानकारी ली जा सके। एनएनबी ने आंकड़ें जारी करते हुए कहा कि जो ये फंड बैंक में है वह एसएनबी की देनदारियां हैं।

उसने कालेधन के संधर्भ में कोई ठोस जानकारी मुहैया नहीं करायी। साथ ही बैंक ने ये जानकारी भी नहीं दी है कि इस कंपनी की कितनी राशि बैंक में जमा है। एसएनबी जानकारी दी है कि उसके पास दुनियाभर का करीब 98 लाख करोड़ रुपया जमा है।

(Published by Abhishek)

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed