फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi first PM to narrate his agony to people instead of listening to their woes: Priyanka Gandhi

Karnataka: प्रियंका गांधी ने मोदी को घेरा, बोलीं- वे पहले पीएम जो लोगों की सुनते नहीं, अपनी व्यथा सुनाते हैं

Sat, 29 Apr 2023 08:36 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 29 Apr 2023 08:36 PM IST
सार

Karnataka: प्रियंका ने कहा, "ठेकेदार आत्महत्या कर रहे हैं; स्कूल प्रबंधन और ठेकेदारों के संगठन भ्रष्टाचार के बारे में प्रधानमंत्री को लिखते हैं, लेकिन कुछ नहीं होता है। इतना भ्रष्टाचार है कि एक विधायक का बेटा आठ करोड़ रुपये नकद के साथ पकड़ा जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।"

विज्ञापन
Modi first PM to narrate his agony to people instead of listening to their woes: Priyanka Gandhi
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें जो लोगों की परेशानियों को सुनने के बजाय उनके सामने अपनी व्यथा सुनाते हैं। वाड्रा ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनाव से पहले धारवाड़ जिले के नवलगुंड शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह से लेकर कई प्रधानमंत्री देखे हैं लेकिन ये (मोदी) पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों की पीड़ा सुनने के बजाय उन्हें अपनी पीड़ा सुनाते हैं।"

विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों को टिकट मिलता है जो भ्रष्ट नहीं हैं उन्हें मना कर दिया जाता हैः प्रियंका

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक की भाजपा सरकार किसी का सम्मान नहीं करती, चाहे वह जनता हो या जिस राज्य में वे शासन कर रहे हैं उनके वोट हों या वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टार हों जो टिकट नहीं मिलने पर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं लिंगायत समुदाय से आते हैं। उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार इतनी बेशर्मी से किया जाता है कि जो भ्रष्ट हैं उन्हें टिकट (चुनाव लड़ने के लिए) मिल रहा है और जो भ्रष्ट नहीं हैं उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया जाता है। वे (मोदी) उन लोगों को फोन करते हैं जो भ्रष्ट हैं और जो ईमानदार हैं उन्हें भगा देते हैं।" उन्होंने कहा कि लोगों का सम्मान नहीं होना देश और राज्य के हित में नहीं है, राजनेता भूल जाते हैं कि जनता ही उन्हें नेता बनाती है और सरकारें केवल सत्ता हथियाने और पैसा कमाने के लिए बनती हैं।  

विज्ञापन

कर्नाटक में 10 मई को होगी वोटिंग, 13 को नतीजे आएंगे

प्रियंका ने कहा, "ठेकेदार आत्महत्या कर रहे हैं; स्कूल प्रबंधन और ठेकेदारों के संगठन भ्रष्टाचार के बारे में प्रधानमंत्री को लिखते हैं, लेकिन कुछ नहीं होता है। इतना भ्रष्टाचार है कि एक विधायक का बेटा आठ करोड़ रुपये नकद के साथ पकड़ा जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।" कर्नाटक में मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं और कांग्रेस 10 मई को होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए अपने प्रचार अभियान में जी-जान लगा रही है। चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में नहीं चलेगा मोदी फैक्टर : शिवकुमार
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव एक नई शुरुआत का आगाज करेगा और यह कांग्रेस के लिए 2024 लोकसभा चुनाव के लिए द्वार खोलेगा। शिवकुमार ने कहा कि पार्टी 141 सीटों पर जीत हासिल करेगी। सत्तारूढ़ भाजपा को यहां चुनाव में हार का डर सता रहा है इसलिए पूरे केंद्रीय नेतृत्व को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि 'मोदी फैक्टर' दक्षिणी राज्य में काम नहीं करेगा, क्योंकि यहां लोगों का ध्यान पूरी तरह से स्थानीय मुद्दों और विकास पर केंद्रित है। शिवकुमार ने कहा, सीएम पद को लेकर उनके और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के बीच कोई झगड़ा नहीं है और अब एकमात्र उद्देश्य चुनाव में भाजपा को हराना और कांग्रेस की सत्ता सुनिश्चित करना है। 


राज्य में चुनाव संबंधी अपराधों में सजा की दर सबसे ज्यादा
कर्नाटक उन राज्यों में से एक है जहां आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामलों में सबसे ज्यादा (50% से अधिक) सजा हुई है। यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने दी। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर चुनाव आयोग (ईसी) बारीकी से नजर रखता है। एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में मनोज कुमार मीणा ने कहा कि पिछली बार करीब 2 हजार मामले दर्ज किए गए थे। सभी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया। सभी पर मुकदमा चलाया गया। सभी मामलों में फैसला हुआ, लेकिन, 50 फीसदी से ज्यादा मामलों में सजा हमारे पक्ष में रही है। यह एक बड़ी संख्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed