फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   mobile number porting becomes easier as trai made new norms

अब मोबाइल ऑपरेटर बदलना हुआ आसान, खर्च करने होंगे केवल इतने रुपये

Mon, 07 Jan 2019 01:35 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 07 Jan 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
mobile number porting becomes easier as trai made new norms

अब मोबाइल नंबर को एक ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर में बदलने के लिए लोगों को कम समय और पैसा खर्च करना पड़ेगा। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नंबर को पोर्ट कराने के लिए लगने वाले दिनों को 15 दिन से घटाकर दो व चार दिन कर दिया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही पोर्टिंग शुल्क भी घटकर 19 रुपये से केवल चार रुपये लगेंगे। ट्राई के मुताबिक पोर्टिंग शुल्क बहुत ज्यादा थी और उस अनुपात में ट्रांजेक्शन काफी कम। ट्राई ने इस विषय पर आम लोगों और स्टेकहोल्डर से जवाब मांगे थे। 

विज्ञापन

2009 में फिक्स किया था ये चार्ज 

ट्राई ने नवंबर 2009 में 19 रुपये पोर्टिंग चार्ज फिक्स किया था जब सरकार ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) शुरू की थी। तब एमएमनपी केवल सर्किल में लागू थी। जुलाई 2015 में केंद्र सरकार ने इसको बढ़ाकर के पूरे देश में लागू कर दिया गया था। इसके बाद एमएनपी कराने वाले कस्टमर की संख्या में उछाल देखने को मिला था। ट्राई ने इस शुल्क को 19 रूपये से घटाकर चार रुपये करने का प्रस्ताव दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी हो गई संख्या 

2010-11 में जहां 64 लाख लोगों ने एमएनपी सेवा का इस्तेमाल किया था, वहीं 2014-15 में यह बढ़कर 3.68 करोड़ हो गए। साल 2016-17 में यह आंकड़ा 6.36 करोड़ हो गया। 

इन राज्यों में नहीं मिलेगी सुविधा

हालांकि नंबर को 15 दिन में पोर्ट कराने की सुविधा जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में लागू रहेगी। अब एक ही सर्किल में दो दिन में और अन्य सर्किल में मोबाइल नंबर चार दिन में पोर्ट हो जाएगा। 

इस तरह से करा सकते हैं नंबर को पोर्ट

अगर कोई ग्राहक अपने पुराने नंबर को नए ऑपरेटर में पोर्ट कराना चाहता है तो फिर उसको मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर के PORT   टाइप करके 1901 पर भेजना होता है। इसके बाद एक यूनिक पोर्टिंग कोड आता है, जिसे नए ऑपरेटर के साझा करना होता है।



इसके बाद आपका मोबाइल नंबर नए ऑपरेटर पर चालू हो जाएगा। देश में जो प्रमुख मोबाइल ऑपरेटर कंपनियां हैं उनमें बीएसएनएल, वोडाफोन-आइडिया, रिलायंस जियो, भारती एयरटेल प्रमुख हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed