{"_id":"61911c5096b19f217d24bf5c","slug":"mobikwik-launches-rupay-card-in-association-with-npci-and-axis-bank-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mobikwik RuPay Card: मोबीक्विक ने लॉन्च किया रुपे कार्ड, वॉलेट बैलेंस में दो लाख रुपये तक पा सकेंगे उपभोक्ता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mobikwik RuPay Card: मोबीक्विक ने लॉन्च किया रुपे कार्ड, वॉलेट बैलेंस में दो लाख रुपये तक पा सकेंगे उपभोक्ता
Sun, 14 Nov 2021 07:55 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 14 Nov 2021 07:55 PM IST
सार
मोबीक्विक ने अपना रुपे कार्ड लॉन्च किया है और इस कार्ड के साथ अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास सुविधाएं भी दी हैं।
विज्ञापन
mobikwik
- फोटो : file
विस्तार
डिजिटल मोबाइल वॉलेट की सुविधा देने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक मोबीक्विक ने रविवार को अपना रुपे कार्ड लॉन्च किया। कंपनी ने इस निशुल्क प्रीपेड कार्ड के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और एक्सिस बैंक के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही मोबिक्विक यूजर्स को इस कार्ड पर अपने मोबीक्विक वॉलेट बैलेंस से दो लाख रुपये तक प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी 190 देशों के 41 लाख से अधिक व्यापारियों को कार्ड और वॉलेट बैलेंस का इस्तेमाल करने की अनुमति देगी।
विज्ञापन
कंपनी के अनुसार यह कार्ड पूरी तरह निशुल्क और डिजिटल होगा। कंपनी की सह संस्थापक और सीओओ उपासना टाकू ने इसे लेकर कहा कि यह एक साल के अंदर हमारा दूसरा प्रीपेड कार्ड है। हमारा यह कदम भारत में वित्तीय समावेशन को लेकर हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
विज्ञापन