फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ministry of Civil Aviation granted 20 entities to conduct Beyond Visual Line of Sight experimental flights of drones

ड्रोन्स को दृश्य शक्ति सीमा से परे उड़ानों का संचालन करने की मिली छूट, 20 संस्थाओं को दी गई मंजूरी

Wed, 05 May 2021 02:22 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 05 May 2021 02:22 PM IST
सार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ड्रोन्स को दृश्य शक्ति सीमा से परे उड़ानों का संचालन करने के लिए 20 संस्थाओं को मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस)नियम, 2021 से सशर्त छूट दी है।

विज्ञापन
Ministry of Civil Aviation granted 20 entities to conduct Beyond Visual Line of Sight experimental flights of drones
ड्रोन्स को दृश्य शक्ति सीमा से परे उड़ानों का संचालन करने की मिली छूट - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ड्रोन्स को बियौंड विजुअल लाइन ऑफ साइट (बीवीएलओएस) यानी दृश्य शक्ति सीमा से परे उड़ानों का संचालन करने के लिए 20 संस्थाओं को मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस)नियम, 2021 से सशर्त छूट दी है। प्रारंभिक मंजूरी दिए जाने का उद्देश्य बीवीएलओएस ड्रोन संचालन से संबंधित बाद के यूएवी नियमों के पूरक ढांचे के विकास में मदद करना है।

विज्ञापन


ऐसे होगा लाभ
बीवीएलओएस परीक्षण ड्रोन का उपयोग करके भविष्य के ड्रोन डिलीवरी और दूसरे प्रमुख इस्तेमालों के लिए रूपरेखा बनाने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने ड्रोन को बीवीएलओएस प्रायोगिक उड़ानों के लिए रुचि पत्र यानीएक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित करने के लिए 'बीवीएलओएस प्रयोग आकलन और निगरानी (बीईएएम) समिति' का गठन किया था। उपरोक्त उद्देश्य के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा एक ईओआई नोटिस जारी किया गया था। बीईएएम समिति ने प्रयोगात्मक उड़ानों के लिए प्राप्त हुए 34 ईओएल और चयनित 20 संस्थाओं ('सेलेक्टेड कंसोर्टिया') का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन


कब तक मान्य होगी छूट?
ये छूट उक्त ईओआई नोटिस में बताई गई आवश्यकताओं और बीईएएम समिति द्वारा जारी (या भविष्य में जारी किए जाने वाले) निर्देशों का पालन करने के अधीन हैं । यह सशर्त छूट एक वर्ष की अवधि या अगले आदेश आने तक, जो भी पहले हो, मान्य होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 संस्थाओं को मिली मंजूरी

बीवीएलओएस ड्रोन उड़ानों के लिए 20 संस्थाओं को मंजूरी दी गई है, इसकी सूची इस प्रकार है-

  • एयरोस्पेस इंडस्ट्री डेवलपमेंट एसोसिएशन ऑफ तमिल नाडु (एआईडीएटी)
  • एएनआरए कंसोर्टियम ए
  • एएनआरए कंसोर्टियम बी
  • एस्टेरिया एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड
  • ऑटोमाइक्रोयूएएस एरोटेक प्राइवेट लिमिटेड
  • सेन्टिलियन नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड
  • क्लियरस्काई फ्लाइट कंसोर्टियम
  • ढक्षाअनमैन्ड सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड
  • डंजो एयर कंसोर्टियम
  • मारुत ड्रोनटेक प्राइवेटलिमिटेड
  • सागर डिफेंस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड
  • सौबिका कंसोर्टियम
  • स्काईलार्क ड्रोनएंड स्विगी
  • शॉपएक्स ओमनीप्रेजेंड कंसोर्टियम
  • स्पाइसजेट लिमिटेड
  • टेराड्रोन कंसोर्टियम बी
  • द कंसोर्टियम
  • थ्रॉटल एयरोस्पेस सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड
  • वैल्यू थॉट आईटी सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
  • वर्जीनिया टेक इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed