फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Milk prices have seen a significant increase, 6.5 percent in a year

Milk Prices: एक साल में 6.5 फीसदी तक बढ़ गईं दूध की कीमतें, कई तरह की लागत बढ़ने का असर

Tue, 21 Mar 2023 06:08 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Mar 2023 06:08 AM IST
सार

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग ऊची बने रहने के कारण आगे भी दूध की कीमतों का बढ़ना जारी रहेगा। दूध और इसके उत्पादों में पिछले वर्ष की तुलना में मासिक वृद्धि 0.8 फीसदी रही है।

विज्ञापन
Milk prices have seen a significant increase, 6.5 percent in a year
दूध की कीमतों में लगातार इजाफा। - फोटो : iStock

विस्तार

खुदरा महंगाई के लगातार छह फीसदी से ऊपर रहने के साथ ही दूध की कीमतों में भी जमकर इजाफा हुआ है। एक साल में इसके दाम में 6.5 फीसदी की बढ़त आई है, जबकि पिछले पांच माह में यह 8 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है।

विज्ञापन


एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग ऊची बने रहने के कारण आगे भी दूध की कीमतों का बढ़ना जारी रहेगा। दूध और इसके उत्पादों में पिछले वर्ष की तुलना में मासिक वृद्धि 0.8 फीसदी रही है। कोरोना के पहले के पांच सालों में औसत 0.3 फीसदी वृद्धि की तुलना में इस समय दोगुना बढ़त हुई है। हेडलाइन मुद्रास्फीति में इसका योगदान महामारी के बाद 6 प्रतिशत तक हो गया है।

विज्ञापन


चारे के भाव 10 फीसदी तक बढ़े
दूध की कीमतों में जारी तेजी के कई कारक हैं। इसमें बढ़ती लागत, महामारी के कारण व्यवधान और अंतरराष्ट्रीय कीमतें जुड़ी हैं। हालांकि, पशुओं के चारे के दाम में लगातार बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण है। फरवरी, 2022 से चारे की कीमतें 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। वास्तव में मई के बाद से इसकी कीमतों में कभी भी 20% से कम वृद्धि नहीं हुई है। पिछले तीन महीने में चारे की कीमतों में कुछ कमी आई है, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में यह अब भी औसतन छह फीसदी से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादन कम, निर्यात ज्यादा
दूध का उत्पादन कम हो गया है, और डेयरियां साल भर कम दूध की खरीद करती रही हैं। वित्त वर्ष 2021 से 2022 के दौरान डेयरी का निर्यात दोगुना हो गया था। खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने से वित्त वर्ष 2023 में भी ऐसा ही रुझान रहने वाला है। सितंबर के बाद से दुधारु पशु बेहतर चारे की उपलब्धता और कम तापमान के साथ आम तौर पर अधिक दूध देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed