फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Metropolitan Stock Exchange Chairman DK Mehrotra Resigns Accusing Mismanagement on MD Latika Kundu

मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज: चेयरमैन डीके मेहरोत्रा ने दिया इस्तीफा, एमडी लतिका कुंडू पर कुप्रबंधन का आरोप

Tue, 29 Mar 2022 06:29 AM IST
देव कश्यप अजीत सिंह, मुंबई।
अजीत सिंह, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Mar 2022 06:29 AM IST
सार

मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज में कुप्रबंधन का मामला सामने आने के बाद एक्सचेंज के चेयरमैन डीके मेहरोत्रा ने इस्तीफा दे दिया है।  शेयरधारक लंबे समय से एक्सचेंज की प्रबंध निदेशक लतिका कुंडू  व अन्य अधिकारियों पर आरोप लगा रहे थे। इस संबंध में शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने वित्तमंत्री को पत्र लिखा था। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा था, सेबी इसकी फॉरेंसिक जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Metropolitan Stock Exchange Chairman DK Mehrotra Resigns Accusing Mismanagement on MD Latika Kundu
मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज के चेयरमैन डीके मेहरोत्रा ने दिया इस्तीफा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में घोटाले के बाद के अब मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज में भी कुप्रबंधन का मामला सामने आया है। इस कारण मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज के चेयरमैन डीके मेहरोत्रा ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले बाजार नियामक सेबी ने मामले की फॉरेंसिक जांच का आदेश दिया था। एलआईसी के भी चेयरमैन रह चुके डीके मेहरोत्रा ने इस्तीफे का कारण नहीं बताया।

विज्ञापन


दरअसल, शेयरधारक लंबे समय से एक्सचेंज की प्रबंध निदेशक लतिका कुंडू  व अन्य अधिकारियों पर आरोप लगा रहे थे। इस संबंध में शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने वित्तमंत्री को पत्र लिखा था। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा था, सेबी इसकी फॉरेंसिक जांच कर रहा है। जल्द रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन


सेबी करा रहा मामले की फॉरेंसिक जांच
शेयरधारकों की शिकायत के बाद बाजार नियामक सेबी ने अर्नेस्ट एंड यंग (ईएंडवाई) के जरिये मामले की फॉरेंसिक जांच शुरू की थी। इससे पहले 2018 में भी ऐसी ही जांच का आदेश दिया गया था। उस समय कुप्रबंधन की शिकायत की गई थी। उस समय वित्त राज्यमंत्री राधाकृष्णन ने कहा था कि इन आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित होगी। उस समय मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक उदय कुमार को छुट्टी पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस नवीनीकरण में आएगी मुश्किल
एक्सचेंज का नेटवर्थ लगातार घट रहा है। अभी कुल नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये से मामूली ऊपर है। अगर यह 100 करोड़ से नीचे आता है तो इसका लाइसेंस नवीनीकरण भी नहीं होगा। सेबी के नियमों के मुताबिक, किसी भी स्टॉक एक्सचेंज का नेटवर्थ कम-से-कम 100 करोड़ होना चाहिए। इसके पास 45,000 से ज्यादा अल्पसंख्यक शेयरधारक हैं। हालांकि, देश के दो प्रमुख एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के लाइसेंस का हर साल नवीनीकरण नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed