फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Meta: Meta president Nick Clegg meets Ashwini Vaishnaw and Dharmendra Pradhan

Meta: मेटा के अध्यक्ष निक क्लेग अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान से मिले, मंत्रियों ने कही ये बात

Wed, 26 Jul 2023 06:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 26 Jul 2023 06:10 PM IST
सार

Meta President: मेटा के वैश्विक मामलों के अध्यक्ष और ब्रिटेन के पूर्व उपप्रधानमंत्री निक क्लेग ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। मंत्री ने मेटा को देश की आबादी को सशक्त बनाने के लिए उद्यमिता, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया को मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन
Meta: Meta president Nick Clegg meets Ashwini Vaishnaw and Dharmendra Pradhan
अश्विनी वैष्णव से मिलते मेटा अध्यक्ष निक क्लैग। - फोटो : Social Media

विस्तार

मेटा के वैश्विक मामलों के अध्यक्ष निक क्लेग ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वैष्णव ने कहा, "व्हाट्सएप और ओपन सोर्स लामा मॉडल पर उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए सहयोग पर निक क्लेग के साथ अच्छी चर्चा हुई।"

विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान से भी मिले मेटा के अध्यक्ष 

मेटा के वैश्विक मामलों के अध्यक्ष और ब्रिटेन के पूर्व उपप्रधानमंत्री निक क्लेग ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। मंत्री ने मेटा को देश की आबादी को सशक्त बनाने के लिए उद्यमिता, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया को मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधान ने ट्वीट किया, ''मेटा के वैश्विक मामलों के अध्यक्ष सर निक क्लेग से मिलकर खुशी हुई। भारत के प्रतिभा आधार, तकनीकी-नवाचारों, उद्यम की बढ़ती भावना के साथ-साथ कौशल प्रयासों के बारे में अच्छी बातचीत हुई।

विज्ञापन

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण के अनुसार भारत की आबादी को सशक्त बनाने के लिए उद्यमिता के साथ-साथ डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया मिशन को मजबूत करने के लिए मेटा को आमंत्रित किया।" शिक्षा मंत्री ने क्लेग को ओडिशा की पारंपरिक हस्तकला 'पट्टचित्र' भी भेंट की। बता दें कि मेटा फेसबुक, वाट्सऐप और इंस्ट्राग्राम की पेरेंट कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed