{"_id":"659793eb9e8d1f4ae400791e","slug":"mega-tower-deal-brookfield-to-acquire-india-biz-of-atc-for-usd-2-bn-enterprise-value-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mega Tower Deal: कनाडा की ब्रुकफिल्ड एटीसी के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करेगी, हुआ समझौता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mega Tower Deal: कनाडा की ब्रुकफिल्ड एटीसी के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करेगी, हुआ समझौता
Fri, 05 Jan 2024 11:00 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:00 AM IST
सार
Mega Tower Deal: ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट से संबद्ध और प्रायोजित डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (डीआईटी) ने आज एटीसी के साथ अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन के भारतीय कारोबार के 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मोबाइल टावर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कनाडा की ब्रुकफील्ड दो अरब डॉलर के उद्यम मूल्य पर एटीसी (अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन) के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा नियामकीय मंजूरी के अधीन है और 2024 की दूसरी छमाही में संपन्न हो सकती है।
विज्ञापन
ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट से संबद्ध और प्रायोजित डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (डीआईटी) ने आज एटीसी के साथ अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन के भारतीय कारोबार के 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है। जिसका एंटरप्राइज वैल्यू 16,500 करोड़ रुपये (2 बिलियन डॉलर) है, जो प्रतिभूति खरीद समझौते के अनुसार पूर्व-समापन शर्तों के अधीन है।
विज्ञापन
भारत में ब्रुकफील्ड के पास बुनियादी ढांचा, रियल एस्टेट, नवीकरणीय ऊर्जा एवं संक्रमण और निजी इक्विटी में प्रबंधन के तहत करीब 25 अरब डॉलर की परिसंपत्तियां हैं।
विज्ञापन