फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   McDonald's north and east franchisee puts tomato off the menu as price soars

Tomato Prices: टमाटर की बढ़ती कीमतों से मैकडॉनल्ड्स भी परेशान, कहा- हम इसका इस्तेमाल बंद करने के लिए मजबूर

Sat, 08 Jul 2023 03:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 08 Jul 2023 03:02 PM IST
सार

Tomato Prices: मैकडॉनल्ड्स इंडिया की उत्तर और पूर्व इकाई ने कहा कि "हम कुछ समय के लिए टमाटर का इस्तेमाल बंद" के लिए मजबूर हैं और वे टमाटर के उत्पादन से जुड़े टिकाऊ तरीकों का इस्तेमाल कर इस समस्या को हल करने की कोशिश कर कर रहे हैं।"

विज्ञापन
McDonald's north and east franchisee puts tomato off the menu as price soars
मैकडॉनल्ड्स

विस्तार

फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स ने गुणवत्ता वाले टमाटरों की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में स्थित अपने अधिकांश दुकानों में इसका उपयोग करना बंद कर दिया है। मैकडॉनल्ड्स इंडिया की उत्तर और पूर्व इकाई ने कहा कि "हम कुछ समय के लिए टमाटर का इस्तेमाल बंद" के लिए मजबूर हैं और वे टमाटर के उत्पादन से जुड़े टिकाऊ तरीकों का इस्तेमाल कर इस समस्या को हल करने की कोशिश कर कर रहे हैं।"

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने मैकडॉनल्ड्स स्टोर पर लगी सूचना शेयर की

Image

कंपनी ने कहा- पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण टमाटर उपलब्ध होने तक बंद किया इस्तेमाल

मैकडॉनल्ड्स इंडिया - नॉर्थ एंड ईस्ट के प्रवक्ता ने कहा, "कुछ क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के कारण टमाटर का उत्पादन प्रभावित होने से हमारे लिए गुणवत्तापूर्ण टमाटर की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे ग्राहकों को सबसे अच्छी गुणवत्ता मिले, हम कुछ समय के लिए टमाटर का इस्तेमाल बंद करने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन

टमाटर की कीमत बढ़ने के कारण नहीं लिया गया फैसलाः मैकडॉनल्ड्स

एक मैकडॉनल्ड्स स्टोर में लगी सूचना के कारण मौसमी कारणों से टमाटर की फसल से जुड़ी दिक्कतें आई हैं। इससे हमारे क्वालिटी स्टैंडर्ड को पूरा करने लायक टमाटर की पर्याप्त मात्रा नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे ग्राहकों को सबसे अच्छी गुणवत्ता मिलती रहे जिस सेवा के लिए हम जाने जाते हैं, हमने कुछ समय के लिए टमाटर का इस्तेमाल रोकने का फैसला किया है। मैकडॉनल्ड्स ने दोहराया है कि यह फैसला कीमतों में वृद्धि के कारण नहीं लिया गया है। यह केवल हमारे गुणवत्ता विनिर्देशों को पूरा करने वाले टमाटर की अनुपलब्धता के कारण है। पंजाब-चंडीगढ़ क्षेत्र में जहां टमाटर की पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण मात्रा उपलबध है वहां टमाटर अब भी हमारे मीनू में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Image

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed