फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mcap of 6 of top-10 most valued firms surges Rs 1 lakh cr; Airtel, Bajaj Fin top winners

MCap: देश की 10 प्रमुख कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में ₹1 लाख करोड़ बढ़े, एयरटेल और बजाज फाइनेंस अव्वल

Sun, 05 Jul 2026 03:46 PM IST
Pavan पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 05 Jul 2026 03:46 PM IST
सार

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में आई मजबूती का फायदा देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों को भी मिला। टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में करीब 1 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इनमें भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा लाभ में रहीं।

विज्ञापन
Mcap of 6 of top-10 most valued firms surges Rs 1 lakh cr; Airtel, Bajaj Fin top winners
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

शेयर बाजार में ज्यादातर सकारात्मक रुझान के बीच, पिछले हफ्ते टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह की कुल मार्केट वैल्यूएशन में एक लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसमें भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। पिछले हफ्ते, बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स 663.44 अंक या 0.86 प्रतिशत चढ़ा और एनएसई निफ्टी 214.85 अंक या 0.89 प्रतिशत बढ़ा।
विज्ञापन


बीएसई और एनएसई हुए मजबूत
बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 663.44 अंक यानी 0.86 फीसदी चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 214.85 अंक यानी 0.89 फीसदी मजबूत हुआ। बाजार में तेजी की वजह मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतक, बेहतर जीएसटी संग्रह, औद्योगिक गतिविधियों में सुधार और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में नरमी की उम्मीद को माना जा रहा है। रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च प्रमुख अजीत मिश्रा ने कहा कि भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति और अमेरिका के उम्मीद से कमजोर श्रम बाजार के आंकड़ों के बाद वैश्विक स्तर पर नरम मौद्रिक नीति की उम्मीद बढ़ी है। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार में खरीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- घटकर 60 डॉलर तक आ सकता है कच्चा तेल: भारतीय कंपनियों को होगा फायदा, होर्मुज से आवाजाही शुरू होने से घटी चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरटेल और बजाज फाइनेंस ने सबसे ज्यादा कमाया मुनाफा
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में हुई। कंपनी का मार्केट कैप 36,529.21 करोड़ रुपये बढ़कर 11.64 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। इसके बाद बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 33,059.83 करोड़ रुपये बढ़कर 6.43 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 16,084.29 करोड़ रुपये, एलआईसी का 8,601.99 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का 7,664.89 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 6,461.38 करोड़ रुपये बढ़ा।

इन कंपनियों के मार्केट कैप में आई गिरावट
दूसरी ओर चार बड़ी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कमी दर्ज की गई।
  • लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 26,572.20 करोड़ रुपये घटा।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 18,945.56 करोड़ रुपये कम हुआ।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के मार्केट कैप में 4,846.08 करोड़ रुपये की गिरावट आई।
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 1,031.15 करोड़ रुपये घटा।

यह भी पढ़ें- Food Inflation: कमजोर मानसून से बिगड़ सकता है आम आदमी का बजट, इस साल 6 फीसदी रहेगी खाद्य महंगाई

सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची
बाजार पूंजीकरण के आधार पर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed