फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Max Healthcare acquires Lucknow Sahara Hospital for consideration of Rs 940 crore

Sahara Hospital: लखनऊ के 550 बिस्तर वाले सहारा अस्पताल को मैक्स हेल्थकेयर ने खरीदा, 940 करोड़ में हुआ सौदा

Sat, 09 Dec 2023 12:23 AM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 09 Dec 2023 12:23 AM IST
सार

मैक्स के प्रबंधन निदेशक (एमडी) अभय सोई ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह सौदा हमारी रणनीति के अनुरूप है। इस सफल सौदे के बाद हम लखनऊ में मौजूदगी से उत्तर प्रदेश समेत आस पास के राज्यों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
Max Healthcare acquires Lucknow Sahara Hospital for consideration of Rs 940 crore
Sahara Hospital - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में शामिल मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लि. (एमएचआईएल) ने लखनऊ स्थित 550 बिस्तर वाले सहारा अस्पताल को खरीद लिया है। यह सौदा लगभग 940 करोड़ रुपये में हुआ है। मैक्स हेल्थकेयर ने शुक्रवार को कहा कि उसने स्टारलिट मेडिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। स्टारलिट के पास सहारा अस्पताल का मालिकाना हक है, जो अब मैक्स के पास आ जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ के गोमती नगर में है अस्पताल
सहारा अस्पताल लखनऊ के गोमती नगर में तकरीबन 27 एकड़ क्षेत्र में फैला है। यह अस्पताल एनएबीएल और एनएबीएच मान्यता के साथ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है। इस बहुमंजिला अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, सर्जरी, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी और डायग्नोस्टिक सुविधाओं जैसी कई स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसी परिसर में 100 सीटों की क्षमता वाला एक नर्सिंग कॉलेज भी चलता है। गौरतलब है कि सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का पिछले महीने ही निधन हो गया था।
विज्ञापन


मैक्स के एमडी ने सौदे की पुष्टि की
मैक्स हेल्थकेयर सहारा अस्पताल में ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंस और गुर्दे विज्ञान जैसे मौजूदा कार्यक्रमों को मजबूत करने के अलावा कर्करोग विज्ञान और अंग प्रत्यारोपण सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी शुरू करेगा। मैक्स के प्रबंधन निदेशक (एमडी) अभय सोई ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह सौदा हमारी रणनीति के अनुरूप है। इस सफल सौदे के बाद हम लखनऊ में मौजूदगी से उत्तर प्रदेश समेत आस-पास के राज्यों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय सोई ने आगे कहा कि सफल अधिग्रहण के बाद हमे अपने अच्छे रिकॉर्ड के दम पर अस्पताल के संचालन और वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार करने की उम्मीद करते हैं। हम अपने चिकित्सकों की महारत के दम पर मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं प्रदान करने पर जोर देंगे।


उत्तर भारत का प्रमुख हॉस्पिटल ग्रुप है मैक्स हेल्थकेयर
मैक्स हेल्थकेयर 17 स्वास्थ्य सुविधाओं के नेटवर्क के साथ उत्तर भारत का प्रमुख हॉस्पिटल ग्रुप है। इनमें से आठ अस्पताल और चार चिकित्सा केंद्र दिल्ली-एनसीआर में स्थित हैं और अन्य मुंबई, मोहाली, बठिंडा और देहरादून में स्थित हैं। मैक्स नेटवर्क में उनके स्वामित्व और संचालन वाले अस्पताल और चिकित्सा केंद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed