{"_id":"6374c83ec7f66a46a66c0339","slug":"mask-no-more-compulsory-during-air-travel-but-passengers-should-preferably-use-them-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mask in Planes: हवाई यात्रा के लिए मास्क जरूरी नहीं, लेकिन...कोरोना का खतरा कम होने के बाद सरकार की हिदायत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mask in Planes: हवाई यात्रा के लिए मास्क जरूरी नहीं, लेकिन...कोरोना का खतरा कम होने के बाद सरकार की हिदायत
Wed, 16 Nov 2022 05:44 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 16 Nov 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Unsplash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई यात्रा के दौरान मास्क अब अनिवार्य नहीं, लेकिन यात्रियों को प्राथमिकता के तौर पर इनका इस्तेमाल करना चाहिए। सरकार ने बुधवार को इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि कोरोना संकट के दौरान हवाई यात्रा के दौरान मास्क को अनिवार्य कर दिया गया था। अब सरकार ने हवाई यात्रियों के लिए इसकी अनिवार्यता पर रोक लगा दी है। हालांकि सरकार की ओर से अपने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा गया है कि हवाई यात्रियों को एहतियातन मास्क का अब भी इस्तेमाल करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि हवाई यात्रा के दौरान मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य नहीं है लेकिन कोरोना वायरस के मामलों की घटती संख्या के बीच यात्रियों को प्राथमिकता के तौर पर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। अब तक फ्लाइट में सफर के दौरान मास्क या फेस कवर का इस्तेमाल अनिवार्य था। मंत्रालय ने अनुसूचित एयरलाइनों को भेजे पत्र में कहा है कि ताजा निर्णय कोविड-19 प्रबंधन प्रतिक्रिया के लिए सरकार की क्रमिक दृष्टिकोण की नीति के तहत लिया गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अब से इनफ्लाइट घोषणाओं में केवल यह उल्लेख किया जा सकता है कि कोविड के खतरे को देखते हुए सभी यात्रियों को मास्क या फेस कवर का उपयोग करना चाहिए। इनफ्लाइट घोषणाओं में अब जुर्माना या दंडात्मक कार्रवाई से जुड़े किसी संदर्भ की घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या कुल संक्रमणों का केवल 0.02 प्रतिशत थी और रिकवरी दर बढ़कर 98.79 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोरोना से मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,28,580 हो गई और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।