फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Market Regulator Sebi proposes measures to curb speculative trading in index derivatives

Biz Updates: एफएंडओ कारोबार से जुड़ा जोखिम कम करने के लिए सेबी का प्रस्ताव, पढ़ें व्यापार जगत की अहम खबरें

Tue, 30 Jul 2024 06:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 30 Jul 2024 06:54 PM IST
सार

Biz Updates: सेबी के परामर्श पत्र में ऑप्शंस के अनुबंध समाप्ति पर अंकुश लगाने और ऑप्शंस अनुबंधों का आकार बढ़ाने की बात कही गई है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डेरिवेटिव अनुबंधों के लिए 15 से 20 लाख रुपये का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
Market Regulator Sebi proposes measures to curb speculative trading in index derivatives
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

डेरिवेटिव ट्रेडिंग की उच्च जोखिम-उच्च रिटर्न वाली दुनिया में युवाओं की ओर से घरेलू बचत को दांव पर लगाने की चिंता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एफएंडओ से जुड़े जोखिम करने से जुड़े कुछ प्रस्ताव दिए हैं।

विज्ञापन


इसका न्यूनतम अनुबंध आकार बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने और साप्ताहिक विकल्प अनुबंधों को सीमित करने सहित सात कदमों का प्रस्ताव किया है। इस बात पर गौर करते हुए कि 92.5 लाख खुदरा व्यापारियों और प्रोपराइटरशिप फर्मों ने वित्तीय वर्ष 24 में ₹51,689 करोड़ का नुकसान उठाया उठाया, नियामक ने इन्वेस्टर प्रोटेक्शन और मार्केट स्थिरता बढ़ाने के लिए इंडेक्स डेरिवेटिव फ्रेमवर्क को मजबूत करने के उपायों से जुड़ा एक परामर्श पत्र जारी किया।
विज्ञापन


सेबी के परामर्श पत्र में ऑप्शंस के अनुबंध समाप्ति पर अंकुश लगाने और ऑप्शंस अनुबंधों का आकार बढ़ाने की बात कही गई है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डेरिवेटिव अनुबंधों के लिए 15 से 20 लाख रुपये का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने का प्रस्ताव दिया है। छह महीने के बाद, इस सीमा को 30 लाख रुपये तक बढ़ाने की छूट देने की बात कही गई है। सेबी ने अपने ग्राहकों से अग्रिम आधार पर विकल्प प्रीमियम एकत्र करने के लिए एक्सचेंज और ब्रोकरेज के एकल बेंचमार्क इंडेक्स पर साप्ताहिक विकल्प अनुबंध प्रदान करने का भी प्रस्ताव दिया है। नियामक ने निकट अवधि की समाप्ति पर मार्जिन में वृद्धि का भी प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली: तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली आ रहा स्पाइसजेट का विमान बागडोगरा लौटा
पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के एक विमान को मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण लौटना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही विमान संख्या एसजी 8199 ने बागडोगरा हवाई अड्डे पर एहतियातन लैंडिंग की। उस वक्त विमान में चालक दल के सदस्य और 160 यात्री सवार थे। सुरक्षा कारणों से सभी को उतार दिया गया। विमान को सुबह 8.10 बजे उड़ान भरनी थी और 10.15 बजे दिल्ली पहुंचना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed