Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   many banks reduced interest rate on savings account After reduction in repo rate

Repo Rate: बचत खाते पर ब्याज में कटौती, पूंजी बढ़ाने के लिए अपनाएं अन्य विकल्प; कई बैंकों ने घटाई दर

Mon, 23 Jun 2025 07:02 AM IST
कालीचरण Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 07:02 AM IST
सार

दरअसल, बचत खाते पैसे बचाने की आदत डालना सिखाते हैं। ये आपके फंड तक तत्काल पहुंच भी प्रदान करते हैं। हालांकि, रेपो दर में कटौती के बाद लिक्विडिटी के लिहाज से सुविधाजनक बचत खातों पर अन्य सुरक्षित निवेश विकल्पों की तुलना में रिटर्न कम हो गया है। ऐसे में निवेशक अधिक रिटर्न के लिए अन्य विकल्पों का रुख कर सकते हैं।

विज्ञापन
many banks reduced interest rate on savings account After reduction in repo rate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेपो दर में हाल ही में की गई 0.50 फीसदी की बड़ी कटौती के बाद एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे प्रमुख बैंकों ने अपने बचत खाते की ब्याज दरों में कमी की है। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को अपने जमा पर कम रिटर्न मिलेगा।

विज्ञापन


दरअसल, बचत खाते पैसे बचाने की आदत डालना सिखाते हैं। ये आपके फंड तक तत्काल पहुंच भी प्रदान करते हैं। हालांकि, रेपो दर में कटौती के बाद लिक्विडिटी के लिहाज से सुविधाजनक बचत खातों पर अन्य सुरक्षित निवेश विकल्पों की तुलना में रिटर्न कम हो गया है। ऐसे में निवेशक अधिक रिटर्न के लिए अन्य विकल्पों का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन बैंकों ने ब्याज दर में की कमी
एसबीआई ने 15 जून, 2025 से अपने बचत खाते की ब्याज दर को घटाकर सालाना 2.5 फीसदी कर दिया है। इससे पहले, 10 करोड़ रुपये से कम की राशि पर 2.7 फीसदी और इससे अधिक रकम पर 3 फीसदी ब्याज मिलता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
  • एचडीएफसी बैंक ने भी दरें संशोधित कर 2.75 फीसदी कर दी है, जो 3.25 फीसदी थीं।
  • आईसीआईसीआई बैंक ने सभी जमाओं के लिए दर को 3.25 से घटाकर 2.75 फीसदी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Elon Musk Texas Taxi: ऑस्टिन में स्वचालित टैक्सी सेवा की शुरुआत, 10 कारों पर एक मानव सुरक्षा चालक भी रखा जाएगा


 

मुनाफे के लिए इन साधनों में करें निवेश
बचत खाते एक खास उद्देश्य की पूर्ति करते हैं, लेकिन ये आपके लिए निवेश का एकमात्र विकल्प नहीं हो सकते। खासकर जब ब्याज दरें इतनी कम हो गई हों।  

  • ऐसे में फिक्स्ड और रेकरिंग डिपॉजिट का रुख कर सकते हैं, जो तुलनात्मक रूप से उच्च और सुरक्षित रिटर्न देते हैं।  
  • ऑटो-स्वीप खाते में पैसे रख सकते हैं, जो बचत खाते की तरलता के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे ब्याज दिलाते हैं।
  • अगर बाजार में जोखिम उठाने की क्षमता रखते हैं, तो बेहतर रिटर्न के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।

लंबी अवधि के निवेश का बनाएं लक्ष्य
निवेश सलाहकारों का कहना है कि अगर आपके पास अधिक फंड है और तत्काल उसकी जरूरत नहीं हो, तो लंबी अवधि के निवेश का लक्ष्य बनाएं। छोटे शहरों में जमीन में भी निवेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Smart Transport System: कोलकाता मेट्रो ने अपनाई पर्यावरण-अनुकूल ब्रेकिंग तकनीक, कार्बन उत्सर्जन में बड़ी कमी

लिक्विड म्यूचुअल में भी लगा सकते हैं पैसा

रेपो दर में कटौती के बाद बचत पर मिलने वाली ब्याज दरें कई साल के निचले स्तर पर आ गई हैं। ऐसे में अपने बचत खाते में न्यूनतम राशि रखें, जो दैनिक खर्चों और आपातकालीन जरूरतों के लिए पर्याप्त हो। अधिक ब्याज पाने के लिए एफडी या आरडी कर सकते हैं। बेहतर रिटर्न चाहते हैं और बाजार में मामूली उतार-चढ़ाव को सहन कर सकते हैं, तो लिक्विड म्यूचुअल फंड का विकल्प चुनें। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed