{"_id":"58b4252c4f1c1bd85a831a58","slug":"mallya-raises-voice-over-change-in-bench-hearing-his-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" केस ट्रांसफर किए जाने पर बौखलाए विजय माल्या","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
केस ट्रांसफर किए जाने पर बौखलाए विजय माल्या
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
उद्योगपति विजय माल्या ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष यह सवाल उठाया है कि बैंकों के समूह द्वारा दायर अवमानना के मामले को एक पीठ से दूसरे पीठ को क्यों ट्रांसफर किया गया। माल्या ने कहा कि पुरानी पीठ अब भी मौजूद है, ऐसे में इसे क्यों ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
माल्या की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सीएस वैधनाथन ने न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ के समक्ष कहा कि पुरानी पीठ अब भी मौजूद है और उस पीठ के समक्ष कई बार सुनवाई हो चुकी है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे में मामले को नई पीठ के पास भेजने का आखिर क्या कारण है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बैंकों के समूह द्वारा अवमानना का मामला ही नहीं बल्कि माल्या से 9400 करोड़ रुपये के बकाये से संबंधित मामले की सुनवाई अब तक न्यायमूर्ति कूरियन जोसफ और न्यायमूर्ति रोहिंग्टन फली नरीमन की पीठ कर रही थी।
विज्ञापन
माल्या के वकील की आपत्ति पर न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस पीठ के पास भेजने का कोई कारण रहा होगा। हालांकि पीठ ने सुनवाई तीन मार्च तक के लिए टालते हुए कहा कि हम पता लगाने की कोशिश करेंगे कि आखिर याचिका को हमारे पास लगाने का क्या कारण है।