{"_id":"5d7c7a828ebc3e93a230c2b5","slug":"mahindra-and-mahindra-to-shut-production-for-17-days-in-this-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदी की मारः महिंद्रा एंड महिंद्रा 17 दिन ठप रखेगी उत्पादन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मंदी की मारः महिंद्रा एंड महिंद्रा 17 दिन ठप रखेगी उत्पादन
Sat, 14 Sep 2019 10:58 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Mahindra Car Plant
- फोटो : File Photo (Twitter)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख वाहन और ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा मौजूदा तिमाही में आठ से लेकर के 17 दिन तक उत्पादन बंद रखेगी। वाहनों की कम होती बिक्री के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि बिक्री का उत्पादन के साथ समायोजन करने के लिए वह यह कदम उठा रही है। इससे पहले कंपनी ने अगस्त में कहा था कि वह जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान अपने विभिन्न कारखानों में उत्पादन 8 से 14 दिन तक बंद करेगी।
शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसने तिमाही के दौरान तीन दिन अतिरिक्त उत्पादन स्थगित रखने का फैसला किया है। इससे पहले 9 अगस्त, 2019 को कंपनी ने विभिन्न कारखानों में उत्पादन 14 दिन तक बंद रखने की घोषणा की थी।
घरेलू वाहन कंपनी ने इसके साथ ही कहा कि वह इस महीने के अंत तक कृषि उपकरण क्षेत्र में एक से तीन दिन तक उत्पादन बंद रखेगी। कंपनी ने कहा, वाहनों का पर्याप्त भंडार होने की वजह से प्रबंधन को ऐसा नहीं लगता कि इससे बाजार में उसके वाहनों की उपलब्धता पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
इससे पहले इसी सप्ताह हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने कमजोर मांग की वजह से अपने विभिन्न विनिर्माण कारखानों में उत्पादन 16 दिन तक बंद रखने की घोषणा की थी।