फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Maharashtra govt signs MoUs worth Rs 1.08 lakh cr; move will create 47k direct jobs, says CM

Maharashtra: सरकार ने ₹1.08 लाख करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए, फडणवीस का दावा- 47 हजार नौकरियां पैदा होंगीं

Thu, 11 Sep 2025 07:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 11 Sep 2025 07:44 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, भंडारण, डेटा केंद्र और लॉजिस्टिक्स हब जैसे क्षेत्रों में 1,08,599 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इससे 47,000 लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Maharashtra govt signs MoUs worth Rs 1.08 lakh cr; move will create 47k direct jobs, says CM
अजित पवार, फडनवीस और सीएम शिंदे - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, भंडारण, डेटा केंद्र और लॉजिस्टिक्स हब जैसे क्षेत्रों में 1,08,599 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इससे 47,000 लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि निवेशक और उद्योग क्षेत्र राज्य की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि उद्यमियों को महाराष्ट्र में सकारात्मक निवेश अनुभव मिले।"
विज्ञापन


इस संबंध में प्रमुख परियोजनाओं में एमजीएसए रियल्टी द्वारा औद्योगिक गोदामों, डेटा केंद्रों और लॉजिस्टिक्स हब में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है, जिससे 10,000 नौकरियां पैदा होंगी। लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड, ठाणे जिले के अंबरनाथ में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक ग्रीन इंटीग्रेटेड डेटा सेंटर पार्क स्थापित करेगा। इससे 6000 नौकरियां पैदा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड नागपुर जिले के कमलेश्वर लिंगा में एक एकीकृत कोयला सतह गैसीकरण डाउनस्ट्रीम डेरिवेटिव परियोजना में 70,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां 30,000 नौकरियां पैदा होंगी, जबकि पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड नंदुरबार में एक पॉलिमर उत्पाद परियोजना में 2,086 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 600 लोगों को रोजगार मिलेगा।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड नागपुर जिले के कटोल में 1,513 करोड़ रुपये के निवेश से एक एकीकृत खाद्य एवं पेय पदार्थ विनिर्माण सुविधा स्थापित करेगी। इससे 500 नौकरियां पैदा होंगी।


राज्य सरकार की ओर से उद्योग विभाग के सचिव पी. अनबालागन और भाग लेने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया, जिनमें अमरप्रकाश अग्रवाल (एमजीएसए रियल्टी), अभिषेक लोढ़ा (लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड), केतन मोदी (रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड), अजीत बरोदिया (अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड) और प्रणय कोठारी (पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड) शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed