{"_id":"65f2ce3296f752e73f087039","slug":"maharashtra-govt-becomes-new-owner-of-iconic-air-india-building-by-payingrs-1-601-cr-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: एयर इंडिया भवन महाराष्ट्र सरकार के हवाले; केंद्र ने दी मंजूरी, 1,601 करोड़ रुपये में हुआ है सौदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mumbai: एयर इंडिया भवन महाराष्ट्र सरकार के हवाले; केंद्र ने दी मंजूरी, 1,601 करोड़ रुपये में हुआ है सौदा
Thu, 14 Mar 2024 03:48 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 14 Mar 2024 03:48 PM IST
सार
Mumbai: एयर इंडिया भवन महाराष्ट्र सरकार के हवाले; केंद्र ने दी मंजूरी, 1,601 करोड़ रुपये में हुआ है सौदा
विज्ञापन
एयर इंडिया भवन
- फोटो : Social Media
विस्तार
केंद्र सरकार ने गुरुवार को मुंबई स्थित एयर इंडिया की प्रतिष्ठित इमारत के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी। मुंबई के नरीमन प्वाइंट पर स्थित एयर इंडिया की इमारत को महाराष्ट्र सरकार ने 1,601 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
भारत सरकार ने एयर इंडिया की मुंबई स्थित एयर इंडिया बिल्डिंग को 1601 करोड़ रुपये में महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है। दीपम के सचिव तुहिन कांत पांडे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मंत्री समूह 298.42 करोड़ रुपये के बकाये को माफ करने पर सहमत हो गया है। जिसे एआईएएचएल को दिया जाना था।"
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत सरकार की कंपनी एआईएएचएल की स्थापना 2019 में एयर इंडिया के नन कोर असेट्स और कर्जों को धारण करने के लिए की गई थी। जमीन और भवन समेत एयर इंडिया की 14,718 करोड़ रुपये मूल्य की नन कोर असेट्स (गैर-प्रमुख संपत्ति) एआईएएचएल को तब हस्तांतरित की गई थी। सरकार ने टाटा समूह को एयर इंडिया की बिक्री से पहले इसका गठन किया था।
विज्ञापन
सरकार ने 27 जनवरी, 2022 को एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह को हस्तांतरित कर दिया था, जिसने अक्टूबर 2021 में एयर इंडिया को खरीदने के लिए 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। राज्य सरकार के स्वामित्व वाली भूमि पर 1974 में निर्मित इस इमारत का उपयोग अब इसके कार्यालय स्थल के रूप में किया जाएगा। 23 मंजिला इमारत में सरकारी कार्यालयों के लिए करीब 46,470 वर्ग मीटर जगह उपलब्ध होगी।
मंत्रालय में 2012 में आग लगने के बाद, दक्षिण मुंबई में राज्य सचिवालय भवन के चार प्रमुख विभाग जिनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, जल आपूर्ति और स्वच्छता, और ग्रामीण विकास- जीटी अस्पताल से संचालित हो रहे हैं। इन विभागों को अन्य विभागों के साथ एयर इंडिया भवन में स्थानांतरित किया जा सकता है।
मुंबई की प्रतिष्ठित इमारतों में से एक, समुद्र के सामने स्थित एयर इंडिया टॉवर न्यूयॉर्क स्थित आर्किटेक्चरल फर्म जॉनसन/बर्गी के जॉन बर्गी की की ओर से बनाया गया था। बर्गी को उत्तर-आधुनिक वास्तुकला में उनके योगदान के लिए जाना जाता था।